scriptहोली पर लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण | The first lunar eclipse of the year is going to occur on Holi. | Patrika News
झालावाड़

होली पर लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण कल, भारत में नहीं दिखाई देगा

झालावाड़Mar 24, 2024 / 12:24 pm

jagdish paraliya

The first lunar eclipse of the year is going to occur on Holi.

सुनेल होली पर लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, पहले शनि होगा उदय, राशियों पर होगा प्रभाव चंद्र ग्रहण कल मार्च फाल्गुन पूर्णिमा के दिन दोपहर 2.12 मिनट 3.15 बजे तक रहेगा,भारत में नहीं दिखाई देगा।

सुनेल. फाल्गुन पूर्णिमा पर होली पर्व पर साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लेगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा तो इस ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में होली के पर्व पर इसका कोई प्रभाव भी नहीं रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र कुमार जोशी ने बताया कि चंद्र ग्रहण 25 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा के दिन दोपहर 2.12 से दोपहर 3.15 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन फ्रांस, अमरीका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, आदि अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के हिस्सों में देखा जा सकेगा।
इस बार चंद्र ग्रहण से पहले शनि होंगे उदय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण से पहले शनिदेव का उदय होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि देव अभी कुंभ राशि में अस्त हैं, जो 19 मार्च को कुंभ राशि में मंगलवार देर रात्रि: 5.04 पर उदित होंगे। शास्त्रों में शनि का उदय होना एक शुभ घटना मानी जाती है।
12 राशियों पर शनि देव के कुंभ राशि में उदय होने का रहेगा प्रभाव-
पंडित जोशी के अनुसार शनि देव 18 मार्च को अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में उदय हो रहे है। इसका सभी 12 राशियों पर कया प्रभाव होगा जनिए-
मेष राशि– इस राशि के जातकों के लिए शनि राजयोग कारक होते हैं। इस समय अच्छी सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। शनिदेव की कृपा व्यापारी वर्ग पर भी पूरी रहने वाली है। शनि के उदय होने से आर्थिक वृद्वि होगी।
वृष राशि:– इस राशि के लिए शनि नवें और दशम भाव के स्वामी होकर जातकों के लिए अपार सफलता देने वाला होगे। शनि के उदय होने से इस राशि के जातकों को अब भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इस समय नौकरीपेशा जातकों के जीवन में एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है।
मिथुन राशि:– इस राशि के जातकों के लिए शनि भाग्य के स्वामी होकर भाग्य में ही विराजमान हैं। ऐसे में शनि देव का भाग्य भाव में उदय होगा हर तरफ से सफलता के संकेत हैं। इस समय अपने भाग्य और अपने देवताओं का आर्शीर्वाद प्राप्त होगा।
कर्क राशि:- शनि के उदय होने से वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। वाहन को सावधानी से चलाएं। इस समय धन के निवेश में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद से बचकर चलें।
सिंह राशि:– शनि देव का उदय सप्तम भाव में ही होने जा रहा है। इस समय अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो कर सकते है। इस समय आलस्य को त्यागना होगा और अपनी पूरी ऊर्जा अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित करनी होगी।
कन्या राशि:- इस राशि के लिए शनि देव का उदय छठे भाव में होगा जो कि रोग,ऋण और शत्रु का भाव है। अगर कम्पनी की ओर ेसे कहीं बाहर जा रहे हैं तो काम में सफलता मिलेगी। जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे है उन्हें भी शनि देव की कृपा से बढिय़ा नौकरी मिल जाएगा।
तुला राशि:- इस राशि के जातकों के लिए शनि परम राजयोग कारक होकर पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। छात्र वर्ग के लिए बेहद अच्छा कहा जा सकता है। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते है उन्हें मदद मिलेगी।
वृश्चिक राशि:- शनि के उदय होने से इस राशि के जातकों को मानसिक समस्या हो सकती है। इस समय परिवार में बड़े बुजुर्गो की सेहत का ध्यान रखें। इस समय सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के उचच अधिकारी के साथ मतभेद सामने आ सकते है।
धनु राशि:– इस भाव में शनि का उदय होना, संवादकला के लिए अच्छा है। इस समय साहस भी बढ़ा हुआ रहेगा और काम के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल होगी। इस समय छोटे भाई बहनों के साथ किसी भी किस्म का मनमुटाव नहीं करें।
मकर राशि:- इस भाव में शनि का उदय धन और निवेश के लिहाज से शुभ कहा जा सकता है। परिवार में किसी संपत्ति को लेकर कोई विवाद था तो वो सुलझ सकता है। अपनी वाणी के प्रभाव से इस समय कई महत्वपूर्ण कार्य सम्पादित करने में सफल होंगे।
कुंभ राशि:- लग्न भाव में शनि का उदय जीवन में सकारात्मक परिणाम लाने वाला होगा। इस समय अपने कार्य स्थल पर बढिय़ा सम्मान मिलने वाला है। लग्न में शनि का गोचर आलस्य दे सकता है इसलिए अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाना होगा।
मीन राशि:- शनि देव के उदय होने से इस राशि के जातकों को अपने खर्चो के प्रति सजग रहना होगा। अनचाही यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। कार्य स्थल पर शत्रु सक्रिय हो जाएंगे इसलिए अपनी गुप्त योजनाओं को किसी से ना कहें।

Home / Jhalawar / होली पर लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो