6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM housing scam….पूर्व सरपंच ने अपने रिश्तेदारों को कर दिया उपकृत

पीएम आवास चयन सूची में पूर्व सरपंच के रिश्तेदारों के नाम

less than 1 minute read
Google source verification
PM housing scam....पूर्व सरपंच ने अपने रिश्तेदारों को कर दिया उपकृत

PM housing scam....पूर्व सरपंच ने अपने रिश्तेदारों को कर दिया उपकृत

भवानीमंडी. पंचायत समिति ग्राम पंचायत आवर की पूर्व सरपंच सुशीला बाई खटीक के 6 रिश्तेदार समेत एक गैस एजेंसी संचालिका का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में स्वीकृत होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर झालावाड़ जिला परिषद से भवानीमंडी पंचायत समिति विकास अधिकारी के पास जांच आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योजना का वहीं व्यक्ति पात्र होगा जिसके परिवार की वर्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है, लेकिन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आवर की प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में 92 पात्र लोगों के नाम स्वीकृत किए। इसमें पूर्व सरंपच के रिश्तेदार जीवन कुमार पुत्र बापूलाल खटीक, ललित पुत्र रोडूलाल खटीक, संतोष बाई पत्नी गोपाल खटीक, कोशल्या बाई पत्नी गंगाराम खटीक, मनीषा बाई पत्नी मनोहर बाई खटीक, दिनेश पुत्र गंगाराम खटीक समेत ग्राम पंचाचय क्षैत्र में गैस ऐजेंसी संचालक संजिदा बी पत्नी मजीद खां का चयन भी इस सूची में हो गया। जबकि सभी सक्षम परिवार के सदस्य हैं। जिसको लेकर जिला परिषद में शिकायत होने के बाद जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भवानीमंडी पंचायत समिति विकास अधिकारी राजू तोमर को जांच सौंपी है। गा्रम सचिव कैलाश खटीक ने बताया कि सन 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए जो भी आवेदन हमारे पास आए थे। हमनें सभी के प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिए थे। यदि अपात्र लोगों का चयन योजना में हुआ है, तो ऐसे लोगों के विभाग द्वारा नाम काट दिए जाएंगे।