
जीवन भर याद रखे, इसलिए हेलिकॉप्टर से किया लाड़ो को विदा
चारगुणा हो गई परिजनों की खुशियां
झालावाड़. शहर में शुक्रवार को एक लाड़ो की विदाई डोली में न पहुंचकर हेलिकाप्टर से झालावाड़ पहुंचे। झालावाड़ जिले के छोटे से गांव बड़बेला निवासी विजेंन्द्र सिंह के साथ हुई। जब बारात बांसवाड़ पहुंची तो बेटी की मां सुनिता ने दुल्हन की विदाई अनूठे तरीके से करने की इच्छा अपने पति मार्बल व्यवसायी राजसिंह चौधरी के सामने रखी। इस पर वो राजी हो गए और बेटी विनीता उर्फ अर्चना की विदाईहेलिकाप्टर से की। दुल्हान के पिता राजसिंह ने बताया कि बेटी की शादी गुरुवार को हुई। प्रशासन ने हमें शुक्रवार को हैलीकाप्टर की अनुमति दी। इस पर दुल्हा-दुल्हन ने त्रिपुरा सुन्दरी माता जी के दर्शन किए शुक्रवार को झालावाड़ के द सनराइज होटल में हेलीकाप्टर से पहुंचे। यहां ये देख परिजनों व रिश्तेदारों की खुशी चार गुणा हो गई। और मेरी पत्नी की इच्छा थी कि बेटी की अनूठे तरीके से विदाईहो जिसे वो जीवनभर याद रखे वो भी पूरी हो गई।होटल मालिक महिजीत सिंह धाभाई ने बताई कि हेलीकाप्टर के लिए होटल के पास ही हैलीपेड बनाया गया, जहां हैलीकाप्टर उतरा गया। इस शादी को देखने आसपास के कई लोग आए। संभवत: ये जिले की पहली शादि है जिसमें दुल्हान की विदाई हेलिकाप्टर से हुई।
Published on:
10 Dec 2022 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
