6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां पहली बार पहुंची ट्रेन, दिसम्बर तक आगे बढ़ेेगी परियोजना

कोटा - झालावाड़ पैसेंजर ट्रेन का संचालन जूना खेड़ा तक शुरू

2 min read
Google source verification
यहां पहली बार पहुंची ट्रेन, दिसम्बर तक आगे बढ़ेेगी परियोजना

यहां पहली बार पहुंची ट्रेन, दिसम्बर तक आगे बढ़ेेगी परियोजना

झालावाड़ झालरापाटन। कोटा से झालावाड़ पैसेंजर ट्रेन का संचालन रविवार को जूना खेड़ा तक शुरू हो गया है। यह क्षेत्र रेलमार्ग से जुड़ने से विकास के नए आयाम खुलेंगे। यात्रियों को बेहतर रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा। अब ट्रेन में सफर के लिए झालावाड़ नहीं आना पड़ेगा।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक वसुंधरा राजे ने कहा कि इस वर्ष के दिसंबर तक अकलेरा तक ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। कोटा रेल मंडल के तत्वावधान में रविवार को झालरापाटन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कोटा- झालावाड़ सिटी कोटा सवारी गाड़ी के जूना खेड़ा तक विस्तारीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल भाषण में राजे ने कहा कि हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि कोटा से झालावाड़ पैसेंजर ट्रेन का संचालन जूना खेड़ा तक शुरू हो गया है। यह हमारे क्षेत्र की तरक्की के विकास की कड़ी में अगला कदम है।

भाई से झालावाड़ तक रेल लाने की बात की थी
उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 व1990 में झालावाड़ आने का अवसर मिला। इस पर उन्होंने भाई तत्कालीन रेल मंत्री माधवराव सिंधिया से झालावाड़ तक रेल लाने के सपने को पूरा करने की बात कहीं। इस पर उन्होंने कहा कि यह कार्य चरणबद्ध तरीके से होता है और उन्होंने वर्ष 2000 व 2001 में 1226 करोड़ रुपए कोटा से झालावाड़ रेल लाइन के लिए स्वीकृत किए। इस पर कार्य शुरू होने के बाद वर्ष 2013 में कोटा से झालावाड़ के लिए पहली पैसेंजर ट्रेन शुरू होने से यहां के लोगों का रेल का सपना पूरा हुआ। झालावाड़ से 4 ट्रेन की सुविधा लोगों को उपलब्ध हो गई है।

मोदी के पीएम बनने के बाद कार्य की गति बढ़ी
राजे ने कहा कि शुरुआत में रामगंजमंडी से भोपाल रेल लाइन के लिए बजट की गति काफी धीमी रही, लेकिन जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने उन्होंने इसके लिए कई गुना बजट बढ़ाते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश दिए। इसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

तरक्की की राह खुलेंगी
सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि वर्ष 2001 एवं 2002 में मां वसुंधरा राजे के लगाया गया विकास रूपी पौधा अब धीरे धीरे पेड़ का आकार लेने लगा है। रामगंजमंडी से भोपाल रेल लाइन संचालन पूरी तरह से शुरू होने पर स्थानीय लोगों को उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक जोड़ने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र का विकास एवं तरक्की होगी। सांसद दुष्यंत सिंह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जूना खेड़ा के लिए रवाना किया। विधायक गोविंद रानीपुरिया ने कहा कि वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों से ही हमें आज अपने नगर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी नजर आई है।

बेहतर रेल सेवा मिलेंगी
मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा ने कहा कि कोटा से झालावाड़ ट्रेन का जूना खेड़ा तक विस्तार करने से क्षेत्र के लोगों को भी रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे की सुविधा से क्षेत्र का आर्थिक विकास होता है। इसके साथ ही इससे पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा जैसी सुविधाओं का भी आमजन लाभ मिलता है। जूना खेड़ा से भोपाल तक रेल लाइन का कार्य द्रुतगति से चल रहा है । आने वाले दिनों में लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा।