13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साढ़े तीन साल के भाई ने दिखाई बहादुरी, मौत के मुंह से खींच लाया डेढ़ साल की बहन को, CCTV Footage लगातार हो रहा VIRAL

Viral CCTV Footage: झालावाड़ शहर के राजलक्ष्मी नगर में साढ़े तीन साल के भाई ने बहादुरी दिखाते हुए पानी की टंकी में गिरी अपनी डेढ़ वर्षीय बहन को मौत के मुंह से बचा लिया। जिस वक्त यह हादसा हुआ बालिका की मां अपने घर में कार्य कर रही थी तथा पिता शहर से बाहर गए हुए थे। यह सारी घटना मकान मालिक के यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

2 min read
Google source verification
cctv_footage.jpg

Viral CCTV Footage: झालावाड़ शहर के राजलक्ष्मी नगर में साढ़े तीन साल के भाई ने बहादुरी दिखाते हुए पानी की टंकी में गिरी अपनी डेढ़ वर्षीय बहन को मौत के मुंह से बचा लिया। जिस वक्त यह हादसा हुआ बालिका की मां अपने घर में कार्य कर रही थी तथा पिता शहर से बाहर गए हुए थे। यह सारी घटना मकान मालिक के यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

शहर के राजलक्ष्मी नगर में बुधवार शाम स्कूल की छुट्टी होने के बाद किराए के मकान में रहने वाले बैंककर्मी अजय मीणा के घर के बाहर उनके साढ़े 3 साल का बालक ध्रुव और डेढ़ साल की बालिका मिंकू अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की सबसे बड़ी शादी में विदाई से पहले गुटखा खाती दुल्हन का Video Viral

इसी बीच ध्रुव की छोटी बहन मिंकू खेलते समय पशुओं के लिए रखी पानी की टंकी में जा गिरी। इस दौरान सभी बच्चों का ध्यान खेलने मैं लगा हुआ था, लेकिन जैसे ही इस दौरान ध्रुव ने पानी की टंकी में तड़प रही उसकी छोटी बहन को देखा तो वह उसको निकालने में जुट गया। इस दौरान साथ खेल रहे बच्चे मिंकू को तड़पता देख घबरा गए और अपने घर की ओर चले गए लेकिन ध्रुव ने अपनी हिम्मत और समझदारी से पानी की टंकी में तड़प रही उसकी छोटी बहन को बाहर खींचने का प्रयास किया। ध्रुव अकेला बालिका को पानी से पूरी तरह बाहर तो नहीं निकल पाया लेकिन उसने बहन का सिर पानी से ऊपर खींच लिया। इससे बच्ची की जान बच गई। इस दौरान बच्चों की सूचना पर परिजन भी दौड़ते हुए पहुंचे और बच्ची को टंकी से बाहर निकाल लिया। बच्ची सकुशल है।
यह भी पढ़ें : Viral Video: जयपुर के भरे बाजार में 'Money Heist' स्टाइल में युवक ने उड़ाए नोट, लूटने के लिए लगा लंबा जाम


बड़ा हादसा हो सकता था
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अगर समय पर साढ़े तीन वर्षीय बालक ध्रुव ने सूझबूझ और बहादुरी नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सभी ने बालक ध्रुव की बहादुरी की सराहना की।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग