6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों बार-बार सुलग रही नवलखा किले की पहाड़ी?

चार दिन में तीसरी बार धधकी पहाड़ी

less than 1 minute read
Google source verification
आखिर क्यों बार-बार सुलग रही नवलखा किले की पहाड़ी?

आखिर क्यों बार-बार सुलग रही नवलखा किले की पहाड़ी?

झालरापाटन. नवलखा किला की पहाड़ी पर गुरुवार को 4 दिन में तीसरी बार आग लगने की घटना हुई। इससे वन क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ।

read also : खुशखबर : बारां का रामगढ़ क्रेटर विश्व धरोहर में शामिल
नवलखा किला पहाड़ी पर गुरुवार सुबह व दोपहर को आग लगने की अलग-अलग घटनाएं हुई। इससे वनस्पति व घास स्वाह हो गई। सूचना मिलते ही नगरपालिका की दमकल व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल व आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू किया। गर्मी की शुरूआत होने के साथ ही पहाड़ी पर बार बार आग लगने की घटनाओं को लेकर लोगो में दहशत है। विभागीय स्तर पर आजतक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि नवलखा किला पहाड़ी आबादी क्षेत्र के नजदीक होने से इसमें बार बार होने वाली इन घटनाओं से आसपास रहने वाले परिवार अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन व वन विभाग को इसकी निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है।