12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़ में अपने-अपने घर में युवक-युवती ने विषाक्त पिया, प्रेम प्रसंग की आशंका

पिड़ावा नगर में शनिवार को एक युवक और युवती ने शनिवार को अपने-अपने घर में विषाक्त का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने को दोनों को उप जिला अस्पताल लाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Police

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

झालावाड़। पिड़ावा नगर में शनिवार को एक युवक और युवती ने शनिवार को अपने-अपने घर में विषाक्त का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने को दोनों को उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को झालावाड़ जिला अस्पताल भर्ती कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

पिड़ावा थानाधिकारी रामपाल यादव ने बताया कि झिरी मोहल्ला निवासी आरिस पुत्र अतीक (19) और नयापुरा निवासी कंजुम पुत्री अकील (20) अपने-अपने घर पर विषाक्त का सेवन किया।

युवक की तबियत बिगड़ने पर उसे पहले अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल झालावाड़ रैफर कर दिया।

थोड़ी देर बाद युवती को लेकर भी परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी भी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल झालावाड़ भेजा गया। दोनों ही बयान देने की स्थिति में नहीं थे।

थानाधिकारी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।