
युवक का अपहरण किया, पुलिस ने जंगल में दबोचा
झालावाड़. पुलिस ने रायपुर से मारपीट कर अपहरण कर ले गए युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुडाकर मुख्य अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी किरन कंग सिद्धू ने बताया कि गुरुवार रात में कमलेश पुत्र मोतीलाल दांगी निवासी लुहारिया थाना सोयत ने थाना रायपुर पर रिपोर्ट की वह व मेरा भाई दिलीप दांगी रामगंजमंडी से बस से गांव लुहारिया जा रहे थे। रायपुर पहुंचने पर रामबाबू दांगी निवासी देवनगर थाना बकानी उसके दो साथियों के साथ बाइक लेकर आया और दिलीप को बस से उतार लिया तथा उसके साथ मारपीट कर जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए। रायपुर पुलिस ने रामबाबू दागी व अन्य के विरूद्ध युवक के अपहरण व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया। वृत्ताधिकारी पिडावा धन्नाराम के सुपरविजन में थानाधिकारी रायपुर इस्लाम अली के नेतृत्व में थाना रायपुर की एक स्पेशल टीम गठित की जाकर अपहृत युवक व अपहरणकर्ताओं की तलाश की गई। अपहरण कर्ताओं ने घटना के बाद स्वयं के मोबाइल के साथ अपहृत युवक का मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर दिया जिससे तकनीकी सहायता भी नहीं मिल पाई। टीम द्वारा संभावित पते ठिकानों पर तलाश की व मुखबीरी स्रोत कायम किऐ तो युवक दिलीप दांगी का अपहरण रामबाबू दांगीए सांवरलाल दांगी व पप्पूलाल दांगी निवासी देवनगर द्वारा किया जाना व थाना क्षेत्र बकानी के देवनगर के माल जंगल में छिपे होने की जानकारी मिली। इस पर उक्त स्थान पर दबिश दी जाकर वहां से मुख्य अपहरण कर्ता रामबाबू दांगी को मय अपराध में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल के गिरफ्तार किया व उसके चंगुल से अपहृत दिलीप दांगी को दस्तयाब किया जाकर परिजन के सुपुर्द किया गया। अन्य आरोपियों सांवरलाल व पप्पूलाल पुलिस की भनक लगने पर फ रार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। प्रारंभिक अनुसंधान से दिलीप व रामबाबू दांगी दोनों ही चीमा गुड्स कम्पनी रामगंजमण्डी में ट्रक चालक होना व इनके आपस में लेन देन को लेकर रंजिश के कारण घटना को अंजाम देना पाया गया है। कार्यवाही टीम में थानाधिकारी रायपुर इस्लाम अली,घनश्याम एएसआई, हैड कांस्टेबल मदन गुर्जर, इशपाल, अर्जुन व चालक टोडाराम शामिल रहे।
Published on:
30 Jul 2021 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
