21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी के अफसर ने गांव में रात बिताई, छह बड़ी परियोजनाएं जांच के घेरे में आईं

योगी के अफसर ने गांव में रात बिताई, छह बड़ी परियोजनाएं जांच के घेरे में आईं

2 min read
Google source verification
additional chief secretary in jhansi

योगी के अफसर ने गांव में रात बिताई, छह बड़ी परियोजनाएं जांच के घेरे में आईं

झांसी। झांसी एवं चित्रकूट मंडल की समीक्षा बैठक में भाग लेने आए अपर मुख्य सचिव संजीव सरन ने रात खैलार में बिताई और दिन में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मनरेगा, राज्य वित्त आयोग और 14वें वित्त आयोग के दो-दो बड़े कार्यों की जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेयजल समस्या के स्थायी निस्तारण के लिए जल निगम की टंकी से जलापूर्ति का प्रोजेक्ट तैयार कर भेजने तथा चार फरवरी को शिविर लगाकर गलत विद्युत बिल ठीक कराने की हिदायत दी।
बेबी फ्रेंडली टॉयलेट पर प्रसन्नता जताई
अपर मुख्य सचिव नियोजन एवं क्रियान्वयन संजीव सरन ने यहां ग्राम भ्रमण करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र देखा तथा बेबी फ्रेंडली टॉयलेट पर प्रसन्नता जताते हुए अन्य जिलों में भी यह प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने अतिकुपोषित बच्चों की जानकारी लेते हुए स्वच्छता पर बल दिया तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों को शौचालय के इस्तेमाल की नसीहत दी। ग्रामीणों द्वारा गांव के पास ब्लास्टिंग होने से मकानों के नुकसान की शिकायत पर उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान को जिलाधिकारी से मिलकर सारी जानकारी देकर जांच करवाने को कहा ताकि बिना लाइसेंस ब्लास्टिंग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा सके। चौपाल में ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारियों पर एक ही स्थान की सफाई कराने की शिकायत की। इस पर अपर मुख्य सचिव ने प्रत्येक सफाई कर्मचारी को अलग-अलग मजरा या टोला आवंटित करने को कहा तथा सफाई कर्मचारियों से भी तैनाती स्थल पर उपस्थित रहने की हिदायत दी। पेंशन लाभार्थियों की सूची का सत्यापन करते हुए उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के आधार नंबर अवश्य लिए जाएं। अंत्योदय कार्ड लाभार्थियों के नंबर लेकर भी उसे लिंक करने के निर्देश दिए।
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर विशेष सचिव नियोजन के साथ जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, एसएसपी जेके शुक्ला, सीएमओ डा. सुरेश सिंह, एडीएम हरिशंकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी करुणा जायसवाल, सीडीपीओ स्नेह गुप्ता, जिला पंचायतराज अधिकारी एपी त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वाईएस तोमर, ग्राम प्रधान अंजली यादव, पंचायत सचिव अरविंद वर्मा उपस्थित रहे। संचालन पीडी डीआरडीए राजकुमार गौतम ने किया।