22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान- झांसी में सिलेंडर भरा ट्रक भाजपा ने गायब कराया

Case of theft of a truck full of cylinders in Jhansi: झांसी में सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी के मामले में अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसे भाजपा वालों ने ही गायब किया है।

2 min read
Google source verification
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, फोटो सोर्स- X समाजवादी पार्टी

फोटो सोर्स- X समाजवादी पार्टी

Case of theft of a truck full of cylinders in Jhansi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव ने झांसी में चोरी हुए सिलेंडर भरे ट्रक पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी वालों ने ही सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी कराया है। जिसमें आधे खाली सिलेंडर मिले हैं। दरअसल झांसी में बीते 6 मार्च को सिपरी बाजार थाना क्षेत्र में 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी कर लिया गया था, जिसकी खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ दिनों बाद खाली ट्रक भी सड़क किनारे बरामद हुआ, लेकिन बाद में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसएसपी झांसी ने बताया कि 524 सिलेंडर बरामद कर लिया गया है, जिसमें 135 सिलेंडर खाली हैं। इसी मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। ‌

बीजेपी वालों ने गायब किया सिलेंडरों से भरा ट्रक

उत्तर प्रदेश के झांसी में चोरी गए सिलेंडरों से भरे ट्रक पर अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झांसी में सिलेंडरों से भरा पूरा ट्रक गायब हुआ था। यह बीजेपी ने करवाया है। इसमें बीजेपी के नेता शामिल थे। बड़े-बड़े नेता दूसरे जिलों से फोन करके समझौता करने का दबाव बना रहे थे। सिलेंडर से भरा हुआ पूरा ट्रक ही चोरी कर लिया गया। जब वापस किया तो आधे सिलेंडर खाली थे।

क्या है मामला?

झांसी में 6 मार्च 2026 को सिपरी बाजार थाना क्षेत्र में 524 गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक चोरी हो गया था।‌ ऐसे समय में जब चारों तरफ गैस की किल्लत है, लोगों को एक सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।‌ सिलेंडर की चोरी के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की थी। पुलिस ने खाली ट्रक बरामद कर लिया था।‌

11 मार्च को चोरी की घटना का हुआ था खुलासा।

11 मार्च को एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया था कि 379 सिलेंडर भरे मिले थे। जबकि 135 सिलेंडर खाली बरामद हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि बेचे गए 135 सिलेंडर की रकम 83820 रुपए भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में जावेद, सुमित, रीतिक निवासीगण प्रेम नगर और आमिर शामिल हैं।