10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ELECTION-2019: ये बनेंगे कांग्रेस की चुनावी नैया के खेवैया, मिली बड़ी जिम्मेदारी

ELECTION-2019: ये बनेंगे कांग्रेस की चुनावी नैया के खेवैया, मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 min read
Google source verification
all india professional congress event in jhansi

ELECTION-2019: ये बनेंगे कांग्रेस की चुनावी नैया के खेवैया, मिली बड़ी जिम्मेदारी

झांसी। कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में वापसी के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। जमीनी आधार पर कांग्रेस को खड़ा करने के लिए अब आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस नेता व सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में आल इंडिया कांग्रेस की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। इसके माध्यम से जिले, ब्लाक, वार्ड और सेक्टर स्तर पर प्रोफेशनल संगठित करके मोहल्ले में रहने वाले लोगों से संवाद कर समस्याओं को जानेंगे और उसके निस्तारण की दिशा में कोशिश करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रवार फीडबैक भी पार्टी आलाकमान तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

इन्हें मिली जिले की जिम्मेदारी

आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि थरूर ने चार प्रदेशों के जिला संगठऩ की घोषणा की है। इसमें आल इंडिया प्रोफेशनल झांसी चैप्टर भी एक है। इसमें डा.आकांक्षा रिछारिया को अध्यक्ष, सजनिता परिवार को सचिव, मनीष नेवालकर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव सजनिता परवार ने बताया कि एआईपीसी झांसी चैप्टर के एक कार्यक्रम का आयोजन यहां पर किया गया। यह कार्यक्रम यहां पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य राहुल रिछारिया की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कुछ मुद्दों को लेकर प्रदेश व्यापी जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बताया गया कि एआईपीसी झांसी चैप्टर वर्तमान में जलल संरक्षण एवं बुंदेलखंड में भूजल की भयावह स्थिति पर मंथन करने के बाद जल संरक्षण की दिशा में काम कर रहा है। यह काम डा.अलका जैन, भूजल वैज्ञानिक डा. डीएन राव, रेनू भारतीय, राधिका पारेचा व रोमा राजपाल के नेतृत्व में किया जा रहा है।

ये लोग रहे उपस्थित

इस मौकेपर हितेश कैनाल, दीपक शिवहरे, प्रवीण मिश्रा, डा.मयंक लिटौरिया, मनीष गर्ग, अरुणिमा गर्ग, राजेश दुबे, कपिल, शिवा लिखधारी, सत्यम दीक्षित व राहुल शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपासना बब्बर व विवेक जैन ने संयुक्त रूप से किया।