8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की तीसरी लहर से पहले सभी ऑक्सीजन प्लांट शुरू, मरीजों को समय पर मिलेंगी सुविधाएं

कोविड-19 (Covid-19) की थर्ड वेव शुरू होने से पहले ऑक्सीजन की व्यवस्था में जुटा स्वास्थ्य विभाग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 14 Sep 2021, 9:08 AM IST

All oxygen plants started before third wave of Corona in Bundelkhand

कोरोना की तीसरी लहर से पहले सभी ऑक्सीजन प्लांट शुरू, मरीजों को समय पर मिलेंगी सुविधाएं

झांसी. बुन्देलखंड में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पहले से ही स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने से पहले ही झांसी मंडल (Jhansi Mandal) में बनाए गए सभी 13 ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) शुरू हो गए हैं। बुन्देलखंड के जिलों में कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत हो जाने के कारण केंद्रों और प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का फैसला लिया थी। केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा और विधायक जवाहर राजपूत ने गरौठा में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इसके अलावा समथर में भी प्लांट का शुभारंभ हो गया। अब यदि कोरोना की तीसरी लहर आती भी है तो ऑक्सीजन की समस्या नहीं होगी और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

कोरोना की दूसरी लहर (Corona Second Wave) में ऑक्सीजन की किल्लत हो जाने के कारण केंद्र और प्रदेश सरकार ने झांसी मंडल में 13 ऑक्सीजन प्लांटों को मंजूरी दी थी। बता दें कि गरौठा और रानीपुर में अलग से प्लांट की स्थापना कराई गई। सरकार की तरफ से स्वीकृत 13 में से 12 प्लांट शुरू हो चुके थे। जबकि, समथर का प्लांट नहीं आने के कारण इसकी शुरूआत नहीं हो पाई थी। शनिवार को समथर सीएचसी पर प्लांट पहुंच गया और डीएम आंद्रा वामसी ने इसका शुभारंभ किया।

नहीं होगी ऑक्सीजन की समस्या

केंद्रीय राज्यमंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण कर कहा कि गरौठा और समथर दोनों जगहों पर प्लांट शुरू हो गए हैं। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों को ऑक्सीजन के लिए मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। ऑक्सीजन प्लांट से मरीजों को काफी फायदा होगा। गरौठा विधायक ने कहा कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। सरकार ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए ही सीएचसी स्तर पर प्लांट लगवाए हैं। झांसी में 6, जालौन में 4 और ललितपुर में 3 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं।

वहीं, समथर में डीएम आंद्रा वामसी ने प्लांट का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम मोंठ सान्या छाबड़ा, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, एसीएमओ डॉ. एनके जैन आदि मौजूद रहे। मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने कहा कि मंडल के सभी ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं। इन्हें सतत क्रियाशील रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो हर महीने की पांच और 20 तारीख को प्लांट की क्रियाशीलता पर अपनी रिपोर्ट देगा।

कहां-कितने ऑक्सीजन प्लांट

झांसी - 6
जालौन - 4
ललितपुर - 3