10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए यह स्थान हुआ फाइनल, शुरू हुई तैयारियां

आखिरकार प्रशासन ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए स्थान को फाइनल कर दिया है।
2 min read
Google source verification
Modi in Jhansi

Modi in Jhansi

झांसी. आखिरकार प्रशासन ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए स्थान को फाइनल कर दिया है। इसके लिए भोजला स्थित मंडी स्थल को चयनित किया गया है। अधिकारियों ने यहां पर भ्रमण कर आमसभा के लिए पंडाल की व्यवस्था व विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही मंडी परिसर में चौपर उतरने के स्थल को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। इस दौरान मानक के अनुसार हेलीपैड बनाए जाने के लिए स्थल की पैमाइश कर स्थल को सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अतिशीघ्र जेसीबी से सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके तत्काल बाद जेसीबी ने कार्य प्रारंभ भी कर दिया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी को झांसी में डिफेंस कॉरिडोर की नींव रखेंगे।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव का देशवासियों के नाम पत्र, प. बंगाल के घटनाक्रम को लेकर भाजपा को दिया जवाब

हेलीपैड निर्माण में बाधक बिजली के खंभे हटेंगे-

संपूर्ण समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, एसएसपी डा.ओपी सिंह, एसडीएम सदर अन्य अधिकारियों के साथ नवीन गल्ला मंडी भोजला पहुंचे। यहां उन्होंने मंच स्थल का निर्धारण व चॉपर उतरने के स्थान का जायजा लिया। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने भोजला मंडी कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण व प्रधानमंत्री के चॉपर उतरने के लिए उपयुक्त स्थल को देखा तथा मानक के अनुसार हेलीपैड बनाए जाने के लिए स्थल की पैमाइश कर सुनिश्चित किया गया। मौके पर जिलाधिकारी ने अतिशीघ्र जेसीबी द्वारा सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद जेसीबी ने कार्य शुरू कर दिया। मंडी परिसर में हेलीपैड निर्माण में बाधक स्ट्रीट लाइन के खंभों को खोलकर हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपनिदेशक मंडी को निर्देश दिए कि खंभों को खोलकर रख लिया जाए तथा कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात उन्हें लगा दिया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी भोजला मंडी का चारों ओर भ्रमण किया गया। चहारदीवारी का निरीक्षण किया गया, जो पूरी तरह से सुरक्षित पाई गई।

ये भी पढ़ें- अब इस पार्टी ने यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का किया ऐलान, सपा-बसपा गठबंधन के लिए कहा यह

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर एस एस पी डा. ओ पी सिंह, एस डी एम अनुन्य झा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ओ पी सोनकर, डीडी मंडी एम एम., मंडी सचिव जगत सिंह तेवतिया सहित पशु पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।