
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, जानिए- किसको कहां से मिला टिकट
झांसी। आखिरकार, भारतीय जनता पार्टी ने लंबी जद्दोजेहद के बाद निकाय चुनावों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें झांसी जिले की पांचों नगर पालिका परिषदों और सातों नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। गौरतलब है कि झांसी नगर निगम से मेयर पद के लिए पहले ही रामतीर्थ सिंघल के नाम की घोषणा की जा चुकी है।
ये हैं नगर पालिका परिषदों के उम्मीदवार
झांसी जिले में पांच नगर पालिका परिषद हैं। इसमें बरुआसागर, चिरगांव, समथर, गुरसरांय और मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बरुआसागर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह कुशवाहा, चिरगांव से श्याम बिहारी खटीक, समथर से मनोज गुप्ता, गुरसरांय से देवेश पालीवाल और मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद से अशोक गिरि को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें सभी क्षेत्रों में टिकट के लिए खासी जोरआजमाइश चल रही थी। इसमें सबसे ज्यादा मारामारी मऊरानीपुर सीट को लेकर थी। यहां से गोपाल दास दमेले और विष्णु राय समेत कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इसमें मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य ने अपने करीबी और चुनाव के वक्त मददगार साबित हुए अशोक गिरी और विष्णुराय के नाम की सिफारिश की थी। इसमें से अंततः पार्टी हाईकमान की ओर से अशोक गिरी के नाम का ऐलान कर दिया गया। इससे अशोक गिरि के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इसकी घोषणा होते ही उनके घर पहुंचकर बधाई देने वाले समर्थकों का तांता लग गया।
ये हैं नगर पंचायतों के उम्मीदवार
इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी ने जिले की सातों नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें रानीपुर नगर पंचायत से अखिलेश गुप्ता, मोंठ से विपिन पाठक, कटेरा से रामगोपाल गुप्ता, एरच से अमित चौरसिया, बड़ागांव से दयाराम कुशवाहा, टोड़ीफतेहपुर से महेश राजपूत और गरौठा सीट से मेहरबान सिंह बुंदेला को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है।
Published on:
07 Nov 2017 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
