झांसी. बुन्देलखंड के झांसी जिले का अंतर्राष्ट्रीय स्तर (International Level) के मानकों पर विकास किया जाएगा। झांसी के विकास के लिए विदेशी कंपनी सिटी डेवलपमेंट प्लान (City Development Plan) तैयार करेगी। हालांकि, इसमें जनता और जनप्रतिनिधियों से भी राय ली जाएगी। साथ ही शहर की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शहर में विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही विकास का खाका तैयार किया जाएगा। यूपी की योगी सरकार (Yogi Sarkar) प्रदेश के 14 शहरों का विकास नए सिरे से करने की तैयारी है। इसके लिए इन सभी शहरों का सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा।