
बलिदान दिवसः महारानी लक्ष्मीबाई को याद किया, जगह-जगह हुए विविध आयोजन
झांसी। सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की दीपशिखा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को उनके बलिदान दिवस पर याद करते हुए नमन किया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं, संगठनों ने अनेक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्र रक्षा के लिये अंग्रेजों से युद्ध करते हुये जान न्योछावर करने वाले अन्य सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोभायात्रा निकाली
इस अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति के तत्वावधान में रानी झांसी की भव्य शोभायात्रा रानी महल से निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन रहीं। अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत ने की। विशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता संजय पटवारी आदि ने झांसी की रानी के स्वरूप एवं अन्य स्वरूपों का माल्यार्पण कर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर गुलाम गौस खां, तात्या टोपे, खुदाबक्स आदि चल रहे थे। शोभायात्रा में बैण्ड बाजे देश भक्ति की धुन बजाकर चल रहे थे। इसके पीछे घोड़ों पर सवार होकर महारानी लक्ष्मीबाई, सुन्दर,मुन्दर के साथ चल रही थी। इसके पीछे दो घोड़ों की बग्धी पर भारत माता विराजमान थी।
ये लोग रहे शामिल
इस शोभायात्रा में महन्त विष्णु दत्त स्वामी, महेश साहू, आर.पी निंरजन, अखिलेश पाण्डेय, कालीचरन जारौलिया, गोकुल दुबे, डा. गौरीशंकर उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, गंगापाल, पी.के उपाध्याय, रजत त्रिपाठी, सुरेन्द्र तिवारी, संजीव दुबे, प्रेमकुमार रायकवार आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा रानीमहल से प्रारम्भ होकर सिंधी तिराहा, मानिक चौक, सर्राफा बाजार, गंदीगर का टपरा, बिसाती बाजार, मालिनों का चैराहा, बड़ाबाजार, गांधी रोड, सुभाषगंज होती हुई गंतव्य तक पहुंची।
अधिवक्ता संघ का आयोजन
महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उदय राजपूत, सचिव केपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवत शरण मिश्रा, उदय सोनी, रवि गोस्वामी, मृदुल श्रीवास्तव, तेज सिंह गौर, नवीन वर्मा, रमेश यादव, संजय देव, शिव शर्मा सहित अनेक अधिवक्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।
कांग्रेस का आयोजन
इसके अलावा शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष इम्त्यिाज हुसैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर बृजेन्द्र व्यास, हाजी अशफाक, सुलेमान अहमद मंसूरी, अरविन्द वशिष्ठ, अफजाल, रामकुमार शुक्ल, मजहर अली, अरविन्द बब्लू, जाविर, नीता अग्रवाल, एस.नोमान, देवी सिंह, आरिफ सलीम, कन्हैया कपूर, किश्न करौसिया, वीरेन्द्र कुमार झा आदि मौजूद रहे।
Published on:
18 Jun 2018 11:04 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
