11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jalaun News : घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची गायब, झाड़ियों में मिला शव

Jalaun News : जालौन में 5 साल की बच्ची का शव झाड़ियों में मिला है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक गायब हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
a4

झाड़ी में मिला बच्ची का शव।

जालौन जनपद में एक 5 साल की बच्ची का शव पुराने हॉस्पिटल की झाड़ियों से बरामद हुआ है। बच्ची मंगलवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक गायब हो गई। बुधवार की सुबह 3 बजे शव पुराने हॉस्पिटल की झाड़ियों से मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ये है पूरा मामला
जालौन जनपद की माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गढ़ी गांव के रहने वाले अश्विनी कुमार दुबे के घर का है। उनकी 5 साल की बेटी सोहनी शाम को घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद बच्ची गायब हो गई। पड़ोस में पूछा लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

हॉस्पिटल की झाड़ियों में मिला शव
सूचना पाकर पुलिस ने टीमें गठित की और तलाश शुरू कर दी। सुबह 112 नंबर पर किसी ने कॉल करके झाड़ियों के पास बच्ची का शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त की। शव सोहनी का था।

एसपी पहुंचे मौके पर
एसपी जालौन ईरज राजा फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त की। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ में टीमें गठित कर जांच शुरू करवा दी है।