24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होमगार्ड की मौत से शादी वाले घर में मचा कोहराम, 19 अप्रैल को बेटी की आनी है बारात

Home guard dies in Jhansi: झांसी में थाने में तैनात होमगार्ड की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसकी मौत हो गई। होमगार्ड की बेटी की शादी 19 अप्रैल को होनी है।

2 min read
Google source verification
होमगार्ड की मौत, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Home Guard dies on duty in Jhansi: झांसी में होमगार्ड की अचानक तबियत बिगड़ गई। थाने में तैनात साथियों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई। घटना की जानकारी होमगार्ड के परिवार वालों को दी गई, जो जैसा था वैसे ही अस्पताल की तरफ भागा। मृतक के घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, पत्नी शादी का कार्ड बांटने के लिए गई थी, अन्य कार्यक्रम भी शुरू हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी की स्थिति ज्यादा खराब थी। वह बेहोश हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बबीना थाना का है।

बबीना थाने में तैनात था होमगार्ड राकेश कुमार

उत्तर प्रदेश के झांसी के बबीना थाना में तैनात राकेश कुमार उम्र 46 पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी डिकौली थाना रक्सा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें बबीना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां राकेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्हें घबराहट हो रही थी और सीने में दर्द की भी शिकायत थी।

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिक सदस्यों में कोहराम मच गया। मृतक परिजन संजीव कुमार ने बताया कि राकेश कुमार रोज की तरह शनिवार को ड्यूटी पर गए थे। जहां उनकी तबीयत का बिगड़ गई।‌ उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को राकेश कुमार की बेटी की बारात आनी है। जिसकी शादी मध्य प्रदेश में तय हुई है। शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच राकेश की मौत हो गई।

शादी की सभी तैयारियां पूरी

राकेश कुमार की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी नीलम, बड़ा बेटा अंकित, छोटा बेटा दिनेश, और बेटी प्रियंका का रो-रो का बुरा हाल है।‌ थाना प्रभारी बबीना विनय कुमार साहू ने बताया कि होमगार्ड राकेश कुमार को ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द हुआ, जिसे उपचार के लिए बबीना ले जाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ‌