30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाय रे कांग्रेस: इतने बुरे दिन, जवाहर को हटाओ, लक्ष्मीबाई को लाओ

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को झांसी के इलाइट चौराहे से हटाने की मांग की गई है। यह मांग नारी शक्ति सेना नाम के संगठन ने की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ankur Singh

•

Updated: 25 Jul 2016, 9:28 PM IST

congress leaders

congress leaders

झांसी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को
झांसी के इलाइट चौराहे से हटाने की मांग की गई है। यह मांग नारी शक्ति सेना
नाम के संगठन ने की है। संगठन की महिलाओं ने आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
कर नेहरू की प्रतिमा हटाकर चौराहे पर रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा लगाने की
मांग की है।

नेहरू की प्रतिमा का नारी शक्ति सेना ने किया विरोध

नारी
शक्ति सेना के बैनर तले एकजुट हुई महिलाओं ने आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि झांसी के
हृदय स्थल के रूप में प्रसिद्द इलाइट चौराहे का नाम बदलकर रानी लक्ष्मी बाई
चौराहा किया जाए। साथ ही इस चौराहे पर लगी जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को
हटाकर रानी लक्ष्मी बाई की भव्य मूर्ति लगाई जाए। साथ ही रानी झांसी को
राष्ट्रीय आदर्श नारी का दर्जा दिए जाने की मांग की गयी है।

प्रशासन को चेतावनी, खुद हटा देंगी नेहरू की प्रतिमा

नारी
शक्ति सेना की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 18 जून
2017 को रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस से पूर्व इस चौराहे पर यदि उनकी
मांग पूरी नहीं की गई तो वे खुद पहल कर रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा
स्थापित करेंगी। नारी शक्ति सेना की संरक्षिका नीरजा रावत ने कहा कि रानी
लक्ष्मीबाई का पूरे विश्व में सम्मान है और उनके कारण ही झांसी के दुनिया
में सम्मान है। यदि रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई तो वे
खुद नेहरू की प्रतिमा को हटाकर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित कर
देंगी।

हर घर से एक रूपये चंदा कर होगा मूर्ति निर्माण

प्रदर्शन
में शामिल नारी शक्ति सेना की प्रदेश अध्यक्ष मीना रायकवार ने कहा कि रानी
लक्ष्मी बाई की भव्य प्रतिमा के निर्माण के लिए जनता का सहयोग लिया
जायेगा। झाँसी के प्रत्येक घर से एक-एक रूपये का चंद इकठ्ठा कर रानी
लक्ष्मी बाई की भव्य प्रतिमा का निर्माण कर उसे चौराहे पर स्थापित किया
जायेगा।

प्रदर्शन में रखी गई कई अन्य मांग

प्रदर्शन
में शामिल महिलाओं ने जनपद में रानी लक्ष्मी बाई के नाम पर छबीली कॉलोनी,
मनु कालोनी बनाने और उनमे महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट देने की मांग की गई
है। इस मौके पर रचना शर्मा, सुमन अहिरवार, देवकुंवर, द्रोपदी, सरोज कश्यप,
मंजू, अर्चना, कविता, किशोरी, पूजा पाल, पिस्ता, सपना पाल, हृदयेश पाल,
नीरज, रामकुमारी, सरोज देवी वंशकार, पार्वती, सुषमा, श्वेता आदि उपस्थित
रहीं।