5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मछली पकड़ने पर लगी पाबंदी! 1 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा प्रतिबंध, जानिए उल्लंघन करने पर क्या होगा

मछली प्रजनन काल को देखते हुए, झांसी प्रशासन ने 1 जुलाई से 31 अगस्त तक जिले में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सभी तालाबों, जलाशयों, नदियों, नालों और जलधाराओं पर लागू होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
मछली पकड़ने पर लगी पाबंदी! 1 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा प्रतिबंध, जानिए उल्लंघन करने पर क्या होगा

1 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा प्रतिबंध

जिलाधिकारी ने बताया कि मछली प्रजनन काल के दौरान 1 जुलाई से 31 अगस्त तक जिले में सभी तालाबों, जलाशयों, नदियों, नालों और जलधाराओं में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति विस्फोटक, जहरीले रसायन या अन्य अवैध तरीकों का उपयोग करके मछली नहीं पकड़ सकता।

.15 जुलाई से 30 सितंबर तक मछली के बच्चों को पकड़ने-बेचने पर भी रोक

इसके अलावा, 15 जुलाई से 30 सितंबर तक मछली के बच्चों (मत्स्य जीरा या 2 से 10 इंच आकार की मछली) को पकड़ने और बेचने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंध का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।