2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: रक्षाबंधन-जन्माष्टमी पर झांसी से मथुरा, गोविंदपुरी, हजरत निजामुद्दीन के लिए विशेष रेलगाड़ी

Jhansi to Mathura, Govindpuri, Hazrat Nizamuddin Special train उत्तर मध्य रेलवे रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन अनारक्षित विशेष (Unreserved Special) रेल गाड़ियां चला रहा है। यह गाड़ी इन तिथियां पर मथुरा, गोविंदपुरी और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी।

2 min read
Google source verification
जन्माष्टमी और रक्षाबंधन पर विशेष ट्रेन (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

Jhansi to Mathura, Govindpuri, Hazrat Nizamuddin Special train उत्तर मध्य रेलवे ने रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रेलगाड़ी चलाने का निश्चय किया है। यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से गोविंदपुरी, मथुरा और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार यह गाड़ियां अनारक्षित होगी और आज 8 अगस्त से नीचे लिखी विशेष तिथियां पर चलेगी।

झांसी से गोविंदपुरी के बीच विशेष ट्रेन

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से गोविंदपुरी की बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 01825 और ट्रेन नंबर 01826, 8 अगस्त, 9 अगस्त और 10 अगस्त को आवागमन करेगी। यह ट्रेन झांसी से 13:30 पर खुलेगी। जो चिरगांव, मौठ, ऐट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन होते हुए 18:10 पर गोविंदपुरी पहुंचेगी। गोविंदपुरी से यह ट्रेन 18:40 पर खुलेगी। जो 23:40 पर झांसी पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के आठ डिब्बे होंगे।

झांसी से मथुरा के बीच विशेष ट्रेन

झांसी से मथुरा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 01827 और जीरो ट्रेन नंबर 01828, 15 अगस्त, 16 अगस्त और 17 अगस्त को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से और 16 अगस्त, 17 अगस्त, 18 अगस्त को मथुरा से खुलेगी। जिसमें सामान्य श्रेणी के 10 डिब्बे रहेंगे। यह गाड़ी 15:45 से पर झांसी से खुलेगी। जो दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट होते हुए 21:30 पर मथुरा पहुंचेगी। जबकि मथुरा से यह ट्रेन सुबह 4:25 पर खुलेगी और 9:30 बजे झांसी पहुंचेगी।

झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 01823 और ट्रेन नंबर 01824, 8 अगस्त, 9 अगस्त और 10 अगस्त को झांसी से 13:45 पर खुलेगी जो दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा होते हुए रात में 12:30 पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी प्रकार हजरत निजामुद्दीन से यह गाड़ी 9 अगस्त 10 अगस्त और 11 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे खुलेगी। जो रात में 9:30 पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। ‌

Story Loader