5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फांसी के फंदे पर लटका मिला अविवाहित युवक का शव, तरह-तरह की अटकलें

फांसी के फंदे पर लटका मिला अविवाहित युवक का शव, तरह-तरह की अटकलें

2 min read
Google source verification
hanged dead body of youth found in room in mauranipur jhansi

फांसी के फंदे पर लटका मिला अविवाहित युवक का शव, तरह-तरह की अटकलें

झांसी। जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीगंज में एक युवक का कमरे में फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने आत्महत्या की या फिर उसे मारकर लटकाया गया। इस मामले में मृतक के भाई के अनुसार उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले उसकी पिटाई गई और फिर उसे फांसी पर लटका दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मजदूरी करके करता था गुजारा

मऊरानीपुर थानान्तर्गत मोहल्ला गांधीगंज में 37 वर्षीय राजकुमार रहता है। वह अविवाहित है और बाहर मजदूरी कर अपनी गुजर-बसर करता है। राजकुमार के भाई नरेश ने बताया कि 4 दिन पहले वह मजूदरी कर घर वापस लौटा था। अभी परिजनों ने उसे सूचना दी कि उसका भाई कमरे में फांसी पर लटका हुआ है। इस पर वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा और शव को नीचे उतरवाया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। इससे आशंका है कि घर में उसका अपने अन्य परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया होगा कि उन्होंने राजकुमार के साथ मारपीट की और फिर फांसी पर लटका दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और छानबीन शुरू कर दी।

दबंगों ने दो भाइयों को पीटा

उधर, रक्सा थाना क्षेत्र में दबंगों ने दरवाजे से निकलने पर दो भाइयों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जब उन्होंने इसका विरोध किया जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई न होने से परेशान लोगों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

ये है मामला

रक्सा थानान्तर्गत ग्राम पलींदा निवासी दशरथ का बेटा हेमंत गांव के रहने वाले दबंगों के दरवाजे के सामने से निकल रहा था। तभी दबंगों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। यह देख उसका भाई उसे बचाने पहुंचा तो उसकी भी पिटाई कर दी और भाग गये। यह देख दशरथ ने अपने दोनों बेटों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद थाने की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया। इस कारण परेशान होकर पीड़ितों ने अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।