18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुंदेलखंड को विकास का तोहफा : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 933 करोड़ रुपए की 200 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास

- बुंदेलखंड को मिला विकास का तोहफा- सड़कें और पुल विकास का आधार : केशव प्रसाद मौर्य

2 min read
Google source verification
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 933 करोड़ रुपए की 200 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 933 करोड़ रुपए की 200 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास

झांसी. deputy cm Keshav Prasad Maurya Gifts Bundelkhand यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ललितपुर, जालौन व झांसी की विभिन्न विधानसभाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग की कुल 200 परियोजनाओं (लागत 93299.71 लाख रुपए लंबाई 593 किमी) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां हुईं और तेज, सीएम योगी ने कहा, डरने की जरूरत नहीं

मुक्ता काशी मंच, झांसी में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में कहाकि, पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों में पूरे प्रदेश की सड़कों की स्थिति में गुणात्मक सुधार आया है। पहले उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर खराब सड़कों के दर्शन होते थे, लेकिन अब सड़कों की स्थिति बेहतर हो चुकी है।

विकास का आधार होती हैं सड़कें :- उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहाकि, सड़कें विकास का आधार होती हैं। सड़कों और पुलों से न केवल आवागमन की सुविधा उपलब्ध होती है बल्कि विपणन सेवाओं को भी और अच्छा माहौल मिलता है। किसान व छोटे व्यापारी अपना माल बाजार में आसानी से ले जा सकते हैं और उन्हें अच्छे रेट मिलते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है और इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं।

ग्रामीण सड़कों पर विशेष जोर :- उन्होंने कहाकि, हम ग्रामीण सड़कों पर विशेष रूप से जोर दे रहे हैं शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या को देखते हुए अधिक से अधिक बाईपास बनाए जाने के फैसले लिए गए हैं, फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। बड़ी संख्या मे रेल ऊपरिगामी सेतु बनाए जा रहे हैं और नदी सेतु के साथ-साथ पांटून पुलों का भी निर्माण किया जा रहा है। कई बड़े शहरों में रिंग रोड निर्माणाधीन है। 3 मीटर चैड़ी सड़कों को 5 मीटर किया जा रहा है। 250 तक की आबादी की लगभग ढाई हजार अनजुड़ी बसावट को इसी साल संपर्क मार्गों से जोड़ा जा रहा है।

फ्लाईओवर का उद्घाटन :- उपमुख्यमंत्री मौर्य ने झांसी स्थित सीपरी बाजार में विभाग से नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस पुल के निर्माण से यहां से गुजरने वाले आमजनों को जाम मुक्त यातायात की सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी। जनपद झांसी के सर्किट हाउस में आमजनों की समस्याओं व शिकायतों की जनसुनवाई की और सभी शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।