31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां हुईं और तेज, सीएम योगी ने कहा, डरने की जरूरत नहीं

- 21 जून से छह लाख, तो जुलाई से प्रतिदिन 12 लाख वैक्सीनेशन- जीरो एक्टिव केस होने वाले जिलों को दिया जाएगा विशेष पुरस्कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 19 Jun 2021, 5:48 PM IST

Corona Curfew Extension in UP: यूपी में बढ़ेगा कोरोना कर्फ्यू मंत्रिपरिषद की बैठक में होगा फैसला, सीएम योगी आज शाम करेंगे घोषणा

सीएम योगी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. corona third wave Preparations fast यूपी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जिस तरह का आतंक मचाया था उससे सरकार और जनता दोनों घबरा गई थी। पर सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम—9 के सदस्यों के टी—3 फार्मूले के बाद, बेलगाम कोरोना पर लगाम लगाई जा सकी है। पर अब कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। यूपी सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेते हुए इस बार पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा है कि, कोरोना की तीसरी लहर से डरने की जरूरत नहीं है। इससे निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। वैक्सीनेशन का काम और तेज किया जाएगा। अभी तक प्रतिदिन साढ़े चार लाख वैक्सीन दी जा रही है। 21 जून से छह लाख और एक जुलाई से इसे बढ़ाकर 10-12 लाख वैक्सीन प्रतिदिन हो जाएगी।

यूपी कोरोना अपडेट : कोरोना संक्रमितों में आ रही कमी पर रुक नहीं रहीं हैं मौतें

अभिभावकों का टीकाकरण जरूरी :- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर कहाकि, कोरोना की तीसरी लहर में ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि, इस बार कोरोना का टारगेट बच्चे रहेंगे। इसको लेकर प्रत्येक जनपद में 'अभिभावक स्पेशल बूथ' बनाए गए हैं। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहाकि, जिस प्रकार कोरोना की रोकथाम के लिए '108' की 75 प्रतिशत एम्बुलेंस डेडिकेटेड थीं, उसी तरह '102' एम्बुलेंस बच्चों व महिलाओं के उपयोग में लाई जाएंगी। घर-घर बच्चों की मेडिकल किट वितरण की व्यवस्था की जाएंगी।

अगर जिले में नहीं होगा कोई केस तो मिलेगा पुरस्कार :- सीएम योगी ने कहाकि, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते हमने 04 चरणों की रणनीति तैयार की है। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग व शुद्ध पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्य मार्च, 2020 से निरंतर संचालित हो रहे हैं। जिस जनपद में एक भी कोरोना का सक्रिय मामला न हो और एक सप्ताह तक कोई भी कोरोना का केस दर्ज न हुआ हो, उसे जिले को स्वास्थ्य विभाग विशेष रूप से पुरस्कृत करेगा।

वैक्सीनेशन तेज करने के निर्देश :- संक्रमण की चेन को तोड़ने व प्रदेशवासियों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए वैक्सीनेशन कार्य तेजी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, 2.51 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 55 लाख युवा हैं। जून में एक करोड़ टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।