
झांसी। नगर निगम चुनाव की मतगणना में कई जगह तेजी से समीकरण उठते-गिरते दिख रहे हैं। झांसी नगर निगम पर चौथे राउंड की गिनती के बाद बसपा प्रत्याशी बृजेन्द्र कुमार व्यास ने भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल से 1367 वोटों से बढ़त बना ली। चार राउंड की गिनती के बाद झांसी नगर निगम महापौर पद के लिए बसपा प्रत्याशी बृजेन्द्र कुमार व्यास को 12163, भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल को 10796, कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य को 5401 और समाजवादी पार्टी के राहुल सक्सेना को 2061 वोट मिले हैं।
झांसी नगर निगम के चुनावी रुझान इसलिए भी दिलचस्प माने जा रहे हैं क्योंकि यहां कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। शुरुआती रुझान में प्रदीप जैन आदित्य तीसरे नंबर पर चले गए हैं। बृजेन्द्र कुमार व्यास पूर्व में झांसी के गरौठा विधान सभा सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 2009 में वे झांसी सदर विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी कैलाश साहू के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरे थे और 9 वोटों से उनकी हार हुई थी।
साल 2012 में वे कांग्रेस के टिकट पर झांसी सदर से विधान सभा चुनाव में उतरे लेकिन वे हार गए। इसके बाद से वे लगातार बसपा में वापसी कर टिकट हासिल करने की कोशिश में थे लेकिन उन्हें 2017 में टिकट नहीं मिल सका। इस बार नगर निकाय चुनाव में बसपा ने झांसी नगर निगम सीट पर ब्रजेन्द्र व्यास को टिकट देकर ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम गठजोड़ के जरिये अपनी जीत की दावेदारी पेश की है।
बसपा प्रत्याशी ने 2826 वोटों से बढ़त बनाते हुए पांचवे राउंड के बाद 15468 वोट हासिल किये हैं। पांच राउंड के बाद भाजपा को 12642, कांग्रेस को 7546 और सपा को 2893 वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें - एचआईवी की चपेट में हैं यूपी के 123000 से अधिक लोग
Published on:
01 Dec 2017 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
