Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhansi: सिपाही पत्नी से झगड़ा होने पर, PAC जवान ने किया आत्महत्या

Jhansi में तैनात सिपाही पत्नी से झगड़ा होने पर PAC जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। PAC जवान नोएडा मेट्रो में तैनात था जबकि उसकी पत्नी झांसी के मोंठ थाने में कार्यरत थी। 

less than 1 minute read
Google source verification

झांसी

image

Aman Pandey

Aug 25, 2024

Month police Station

Jhansi में PAC जवान अवनींद्र कुशवाहा  ‘अंकित’ ने सुसाइड कर लिया है। PAC जवान ने मोंठ में झांसी-कानपुर रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। PAC जवान की उम्र 28 साल बताई जा रही है। वो  मूल रूप से मैनपुरी के किसनी थाना के कछपुरा महोली निवासी  था। इन दिनों नोएडा में मेट्रो सुरक्षा में तैनात था। PAC जवान की पत्नी पल्लवी झांसी के मोंठ थाने में सिपाही है। 

फोन को लेकर अक्सर होता था झगड़ा 

PAC जवान की मां सुनीता देवी ने कहा की “फोन को लेकर दोनों के बिच अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार की रात भी दोनों के बिच झगड़ा हुआ। इसके बाद वो कहीं निकल गया। दोनों बस फोन को लेकर झगड़ा करते थे। बहु, बेटे से फोन पर बात नहीं करती थी। बेटे के कहने पर भी बहु बात नहीं करती थी। इस बात को लेकर बेटा बहुत परेशान रहता था। 6-6 दिन तक बहु बात नहीं करती थी इसी बात को लेकर बेटा परेशान रहता था।”

यह भी पढ़ें: Pratapgarh: प्रेम कहानी की दर्दनाक अंत, प्रेमी-प्रेमिका ने हाथ पकड़ कर ट्रेन के आगे लगा दी छलांग, मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Jhansi पुलिस ने बतया “रविवार रात 11 बजे हमे सुचना मिली की पल्लवी का उसके पति के साथ झगड़ा हो रहा है। हम मौके पर पहुंचे तो पल्लवी ने कहा की अवनींद्र झगड़ा कर के कहीं चला गया है। इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद हमे सुचना मिली की मोंठ रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है। मौके पर जब हम पहुंचे तो शव अवनींद्र का था।”