
वंदे भारत गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
झांसी से दतिया के बीच तीसरी लाइन पर होने वाले काम के चलते गतिमान एक्सप्रेस की गति 2 दिन थमी रहेगी। 16 और 17 दिसंबर को गतिमान के न चलने से झांसी से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। इस काम के दौरान अन्य ट्रेन भी रद्द रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
तीसरी लाइन की वजह से हुई रद्द
झांसी रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर झांसी से दतिया के मध्य तीसरी लाइन से कनेक्टिविटी के लिये रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेन के निरस्तीकरण के साथ ही रूट बदला रहेगा। इन ट्रेन के निरस्तीकरण के साथ ही झांसी से चलने वाली मुख्य ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस 16 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी। झांसी से दोपहर 3.05 बजे चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस शाम को 7.30 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचती है। वहीं, कुछ ट्रेन के रूट भी बदले रहेंगे।
अब नई बर्थ पाना बनी चुनौती
झांसी से गुजरने वाली कई ट्रेन के एक साथ रद्द होने से यात्री परेशान है। कई यात्रियों ने पहले से ही ट्रेन में आरक्षण करा रखे थे। ट्रेन के रद्द होने से उनके सामने अब दूसरी ट्रेनों में सीट लेना किसी चुनौती से कम नहीं है। अधिकांश ट्रेन में वेटिंग चल रही है, जिस कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनके सामने तत्काल का सहारा ही बचा है। यात्रियों की संख्या बढ़ जाने की वजह से हर किसी को तत्काल कोटे से टिकट मिलना भी मुश्किल होगा।
Published on:
13 Dec 2023 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
