
थाने में हंगामा करते परिजन।
Jhansi News : नवाबाद थाने में मंगलवार की रात उस समय हलचल मच गई, जब मारपीट के आरोप में पुलिस युवक को पकड़कर ले आयी। युवक के परिजन थाने पहुंच गए और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। युवक को छोड़कर जांच कर कार्यवाही की बात कही।
ये है पूरा मामला
झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टागांव निवासी अमित (20) की 8 अप्रैल को ओरछा (मप्र) में नदी में डूबने से मौत हो गयी थी। मृतक के परिजनों ने सदर बाजार पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। मंगलवार की देर रात सैयर गेट निवासी अफजल मारपीट की शिकायत लेकर नवाबाद थाने पहुंचा। अफजल ने आरोप लगाया कि भट्टा गांव निवासी अमित के भाई आशीष ने उसके साथ मारपीट की है। शिकायत पर पुलिस आशीष को लेकर थाने आ गयी। जैसे ही इस बात की जानकारी आशीष के परिजनों को हुई तो काफी संख्या में लोग नवाबाद थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। आशीष के परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने उनके बेटे अमित की मौत के मामले में तो कोई कार्यवाही नहीं की, जबकि आज दूसरे बेटे आशीष पर मारपीट का आरोप लगने पर पुलिस उसे पकड़ कर ले आयी।
अधिकारी पहुंचे थाने में
थाने में हंगामे की सूचना पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और आशीष को छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
Published on:
14 Jun 2023 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
