6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी-ललितपुर हाईवे पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 127 किलो अवैध गांजा और स्विफ्ट कार के साथ दो तस्कर धर दबोचे

पुलिस ने एक सफल अभियान में 127 किलोग्राम अवैध गाँजा और एक कार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुई, जब पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक कार को रोका और तलाशी ली।

less than 1 minute read
Google source verification
झांसी-ललितपुर हाईवे पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 127 किलो अवैध गांजा और स्विफ्ट कार के साथ दो तस्कर धर दबोचे

झांसी-ललितपुर हाईवे पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 127 किलो अवैध गांज

Jhansi News : झांसी-ललितपुर हाईवे पर बबीना पुलिस और एसटीएफ टीम लखनऊ ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 127 किलोग्राम अवैध गाँजा और एक स्विफ्ट कार (नंबर UP 85 CB 5203) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में कार चालक जितेन्द्र उर्फ लक्की (30 वर्ष) और आकाश (20 वर्ष) शामिल हैं, जो मथुरा के निवासी हैं।

ये है पूरा मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में इस सफलता को हासिल किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने शाम 5.45 बजे ग्राम रसोई के पास इस कार को रोका। तलाशी के दौरान 127 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 38 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद इनके खिलाफ बबीना थाने में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार लोगों का आपराधिक इतिहास:

आकाश

1. केस नंबर 235/24 धारा 8/20 NDPS ACT थाना जीआरपी झाँसी

2. केस नंबर 223/24 धारा 8/20/25/60 NDPS ACT थाना बबीना झाँसी

जितेन्द्र

1. केस नंबर 223/24 धारा 8/20/25/60 NDPS ACT थाना बबीना झाँसी

एसटीएफ लखनऊ टीम

1. इंस्पेक्टर वीरेन्द्र यादव, प्रभारी

2. हेड कॉन्स्टेबल नीरज कुमार मिश्रा

3. हेड कॉन्स्टेबल विजेन्द्र नाथ

4. हेड कॉन्स्टेबल अवधेश यादव

बबीना पुलिस टीम:

1. अरूण कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष

2. इंस्पेक्टर कुलदीप पवार

3. इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी

4. कॉन्स्टेबल अरविन्द कुमार

5. कॉन्स्टेबल हिमांशु यादव

इस कामयाबी के लिए पुलिस और एसटीएफ टीम की सराहना की जा रही है, जो शहर में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।