1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Brij Kishore Gupta

•

Updated: 12 Jul 2018, 6:52 AM IST

munna bajrangi murder effect, alert in jhansi jail

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

झांसी। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दिए जाने के बाद झांसी जेल में अलर्ट जारी कर दिया गया। कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही छुट्टी पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त करते हुए उन्हें तत्काल ड्यूटी पर आने को कहा गया है। इसके साथ ही जेल के अंदर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
ये की गई हैं विशेष व्यवस्थाएं
रविवार को झांसी जेल से बागपत पेशी पर भेजे गए माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की वहां पर सोमवार को जेल में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जेलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके तहत यहां जिला जेल में भी सर्च आपरेशन किया जा रहा है। जेल के अंदर और बाहरी परिसर में पर्याप्त रोशनी के साथ पेट्रोलिंग की जा रही है। जेल में बंद कुख्यात कैदियों की बैरकों के बाहर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। पेशी पर जाने वाले कैदियों को अतिरिक्त सुरक्षा के बीच अदालत भेजा जा रहा है। जेल के मुख्य गेट पर भी सिपाहियों की संख्या बढ़ा दी गई है। मुलाकातियों पर खास नजर रखी जा रही है। जेल के अंदर जाने वाले सामान को भी जांचा जा रहा है।
सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी
सूत्रों के मुताबिक जेल के अंदर की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। प्रतिदिन के फुटेज को संभालकर रखा जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। जेल में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए जेल प्रशासन की तरफ से एक गोपनीय टीम भी बनाई गई है। यह टीम बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रही है। मुलाकातियों से लेकर अन्य लोगों की बातचीत तक पर नजर रखी जा रही है।
ये है जेल अधीक्षक का कहना
वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला का कहना है कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है। सभी बंदी रक्षकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। बंदियों से मिलने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पूरी रात सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।