घटना यहां के नवाबाद थाना क्षेत्र की है जहां बाइक सवार बदमाशों ने कचहरी चौराहे पर व्यापारी संजय वर्मा समेत चार लोगों पर फायरिंग की दी। अधिवक्ता और पेट्रोल पम्प मालिक संजय वर्मा अपनी कार में सवार होकर कोर्ट से पेट्रोल पम्प की ओर जा रहे थे जिनके साथ चालक समेत 3 अन्य लोग भी मौजूद थे। कचहरी चौराहे पर वे अभी पहुंचे ही थे कि अचानक वहां नकाब पहने हुए बाइक सवार कुछ तीन लोग पहुंचे और कार पर उन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।हड़बड़ी में संजय वर्मा की गाड़ी वहां खड़ी पिकप से टकरा गयी, जिससे गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है।