झांसी डकैती कांड : पुलिस की मुठभेड़, 2 बदमाशों को लगी गोली
बीते दिनों झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र में डकैती कांड हुआ था। पुलिस लगातार उसका खुलासा कर रही है। मंगलवार की देर रात पुलिस की चार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशों के गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।
एसपी देहात गोपीनाथ सोनी के मुताबिक, कई थाने की पुलिस स्वाट टीम और सर्विलांस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान चार बदमाश निकले और पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हुई जिसमें दो के गोली लगी है।