11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईवे पर हुई एक करोड़ 92 हज़ार की लूट, टोलकर्मियों के भेष में आये थे लुटेरे

घटना उस समय हुई टोल के 3 कर्मचारी राकेश, संजीव और राजेश कार में सवार होकर एक करोड़ 92 हज़ार रूपये शहर स्थित बैंक में जमा करने जा रहे थे। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Akansha Singh

Dec 23, 2016

robbery

robbery

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में हाइवे पर ढाबे के पास दिन दहाड़े टोल कर्मियों से एक करोड़ रूपये की लूट हो गई। कार में सवार तीन टोलकर्मी रूपये जमा करने झांसी जा रहे थे। घटना की जानकारी पर एसएसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र की नाकाबन्दी कर बदमाशों की तलाशी की जा रही है।

घटना उस समय हुई टोल के 3 कर्मचारी राकेश, संजीव और राजेश कार में सवार होकर एक करोड़ 92 हज़ार रूपये शहर स्थित बैंक में जमा करने जा रहे थे। पहलवान ढाबे के पास टोल कर्मियों की तरह कपड़े पहने चार लोगों ने इन्हें रुकने का इशारा किया।स्टाफ समझकर कार चालक ने कार रोक दी। थोड़ी ही देर में हथियारों से लैस चारों बदमाशों ने रूपये लूट लिये और मौके से भाग निकले।

घटना के बाद डीआईजी शरद सचान, एसएसपी अब्दुल हमीद समेत अन्य अधिकारी मौके के लिये रवाना हो गए। इलाके की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाशी की कोशिश की जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीमों का गठन कर खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें

image