8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुंदेलखंड में 30 सितंबर से पहली बार चलेंगी छह मेमू ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

झांसी मंडल में अब पैसेंजर की जगह मेमू रैक (ट्रेन) का संचालन 30 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 27 Sep 2021, 10:58 AM IST

train_1.jpg

Six MEMU train will run for first time in Bundelkhand from Sep 30

झांसी. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बुन्देलखंड (Bundelkhand) में 30 सितंबर से छह मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। ये 6 मेमू ट्रेन (MEMU Train) कानपुर से झांसी, झांसी से कानपुर, झांसी से मानिकपुर, मानिकपुर से झांसी, झांसी से बांदा और बांदा से झांसी के बीच चलेंगी। यह ट्रेनें वर्तमान में चल रहीं पैसेंजर ट्रेनों की जगह लेंगी। समय व ठहराव स्टेशनों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इन ट्रेनों में अत्याधुनिक मेमू कोच लाए जाएंगे, जिससे कम दूरी के मुसाफिरों का सफर आरामदायक हो सकेगा।

झांसी मंडल (Jhansi Mandal) में अभी दो सौ से तीन सौ किलोमीटर तक के सफर व हर छोटे- बड़े स्टेशन पर रुकने के लिए अनारक्षित पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। यह पैसेंजर झांसी से कानपुर, प्रयागराज, आगरा व बीना ट्रैक पर दौड़ती हैं। मंडल में अब पैसेंजर की जगह मेमू रैक (ट्रेन) का संचालन 30 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है। शुरूआत में छह रैक प्रतिदिन अलग- अलग ट्रैक पर चलेंगे। इनमें 01814 कानपुर- झांसी मेमू 30 सितंबर, 01813 झांसी- कानपुर मेमू दो अक्तूबर, 01815 झांसी- मानिकपुर मेमू 30 सितंबर और 01816 मानिकपुर- झांसी, 01809 झांसी- बांदा व 018100 बांदा- झांसी मेमू एक अक्तूबर से चलेंगी।

बता दें कि मेमू में गाड़ी के दोनों तरफ इंजन लगे होते हैं। इससे इंजन को आगे- पीछे लगाने का झंझट नहीं होता है। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीटीएम डीके वर्मा ने मंडल के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि जल्दी से सारी तैयारियां समय से पूरी हो जाएं और समय से ट्रेन का संचालन हो सके। मेमू ट्रेन के चलने से यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा और कम समय में दूरी तय कर सकेंगे।