5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा-बसपा में सीटों का ऐलान होते ही मचा बवाल, इन नेताओं में शुरू हो गया टिकट के लिए घमासान

समाजवादी पार्टी में टिकट के दावेदारों के नाम तेजी से उभरने लगे हैं....
2 min read
Google source verification
SP BSP candidate list from Jhansi

सपा-बसपा में सीटों का ऐलान होते ही मचा बवाल, इन नेताओं में शुरू हो गया टिकट के लिए घमासान

झांसी. लोकसभा चुनाव-2019 के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। इसके तहत दोनों ही पार्टियों ने बुंदेलखंड की चार में से दो-दो सीटें बांट ली हैं। इसमें से झांसी और बांदा सीटें समाजवादी पार्टी के हिस्से में आई हैं, जबकि हमीरपुर और जालौन सीट बहुजन समाज पार्टी को मिली है। झांसी सीट सपा के खाते में आने का ऐलान होते ही समाजवादी पार्टी में टिकट के दावेदारों के नाम तेजी से उभरने लगे हैं।


ये हैं सपा के प्रमुख दावेदार

समाजवादी पार्टी में टिकट के दावेदारों की कतार में फिलहाल चार नेताओं डा.चंद्रपाल सिंह यादव, श्याम सुंदर सिंह यादव, दीपनारायण सिंह यादव और आर पी निरंजन के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें से डा.चंद्रपाल सिंह यादव मौजूदा समय में राज्यसभा के सदस्य हैं। उनका कार्यकाल 2020 में पूरा होने जा रहा है। ऐसे में वह 2019 का चुनाव लड़कर एक बार फिर से लोकसभा में पहुंचना चाहेंगे। गौरतलब है कि वह एक बार पहले भी लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा टिकट के दावेदारों में पूर्व विधान परिषद सदस्य श्याम सुंदर सिंह यादव भी हैं। वह झांसी-ललितपुर-जालौन स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों वाली सीट से विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें बबीना विधानसभा सीट से उन्हें पार्टी उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन पार्टी में मचे घमासान के बाद यह टिकट राज्यसभा सांसद डा.चंद्रपाल सिंह यादव के बेटे यशपाल को दे दिया गया था।

यह भी टिकट के दावेदार

इसके अलावा गरौठा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे दीपनारायण सिंह यादव भी टिकट के दावेदारों में हैं। वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। वह समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा एक और नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है, वह हैं आर पी निरंजन। उनकी पत्नी रमा निरंजन इन दिनों विधान परिषद की सदस्य हैं।