2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को ऐसा चढ़ा इश्क का बुखार नहीं छोड़ा गर्लफ्रेंड का साथ, अवैध संबंध से परेशान पत्नी ने खा लिया जहर

Jhansi News : झांसी में पति, पत्नी और वो का चक्कर देखने को मिला। पति के इश्क से परेशान होकर पत्नी ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से 15 दिन पहले दोनों के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ था।

2 min read
Google source verification
a3

3 बच्चों के पिता को चढ़ गया था इश्क का बुखार।

Jhansi News : अपने आशिक मिजाज पति से परेशान होकर पत्नी ने जहर खा कर सुसाइड कर ली। पति पर ऐसा इश्क का बुखार चढ़ गया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ने को तैयार नहीं था। 15 दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हो गया था। झगड़े के बाद ससुराल और मायके वाले सामंजस्य करवाने के लिए आए। लेकिन बात नहीं बन पाई।

पिता को फोन पर बेटी के जहर खाने की सूचना मिली

मध्यप्रदेश के जतारा गांव के रहने वाले गोपी कुशवाहा बताते हैं कि उनकी 28 साल की बेटी रेखा की शादी झांसी जनपद में हुई थी। 11 साल पहले बरुआसागर थाना क्षेत्र के रहने वाले धीरज कुशवाहा के साथ पूरी रीति रिवाज और दान दहेज देकर बेटी को विदा किया था। लेकिन दामाद शैतान निकला। रात 9 बजे फोन की घंटी बजी। फोन उठाया तो गोपी कुशवाहा के होश उड़ गए। मालूम चला कि रेखा ने जहर खा लिया है। आनन-फानन में वे बेटी की ससुराल आ गए।


ससुराल में मिली बेटी की लाश

घबराए हुए पिता गोपी कुशवाहा जब अपनी बेटी रेखा की ससुराल बरुआसागर पहुंचे तो उन्हें बेटी नहीं बल्कि उसकी लाश मिली। तीन बच्चों की मां का इस तरह से जहर खाकर आत्महत्या कर लेना सबको नागवार गुजर रहा है। मायके वाले इस बात पर यकीन नहीं कर रहे कि रेखा ने जहर खाकर सुसाइड की है। बल्कि सबका कहना है कि उसकी मौत संदिग्ध है।


पति का था किसी महिला से अफेयर

रेखा के मायके वालों का आरोप है कि 3 बच्चों के पिता धीरज कुशवाहा का एक महिला के साथ अफेयर है। जिसके चलते रेखा और उसके बीच अक्सर विवाद होता था। 15 दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। स्थिति ऐसी बन गई थी, रिश्तेदारों को बीच में दखलअंदाजी करनी पड़ी थी। मामला फिर भी नहीं संभल पाया था।