5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमा भारती ने विवेक हत्याकांड को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, योगी की पुलिस और सिस्टम पर उठाए ये सवाल

उमा भारती ने विवेक हत्याकांड को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, योगी की पुलिस और सिस्टम पर उठाए ये सवाल
2 min read
Google source verification
uma bharti statement on vivek tiwari lucknow murder case

उमा भारती ने विवेक हत्याकांड को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, योगी की पुलिस और सिस्टम पर उठाए ये सवाल

झांसी। केंद्रीय मंत्री और झांसी-ललितपुर क्षेत्र की सांसद उमा भारती ने लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड को प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके लिए उन्होंने सीएम योगी की पुलिस के साथ-साथ सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि उत्तेजना में किसी की जान नहीं ली जा सकती है। पुलिस हथियारों का दुरुपयोग कर रही है। ऐसी घटनाएं अकेले यूपी में नहीं, सभी जगह हो रही हैं। ऐसे में समाज को भयमुक्त रखने के लिए सिस्टम पर मंथन करना होगा। हालांकि, उन्होंने तुरंत ही यह भी कह दिया कि यूपी सरकार ने चंद घंटों में कार्रवाई कर सजगता का संदेश दिया है।

कुछ ही देर को पहुंची थीं बैठक में

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मध्यप्रदेश के निवाड़ी को जिला बनाए जाने पर आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शामिल हुईं। इसके साथ ही वह झांसी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल होने को आईं। हालांकि, वह इस बैठक में कुछ ही देर के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर जवाब दिए। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में भी बातचीत की। इस पर उनका कहना थआ कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस इस पर एक होकर चुनाव लड़ सकते हैं। यह बात तो करीब एक साल पहले ही जाहिर हो चुकी है। इससे भारतीय जनता पार्टी को भी अपनी रणनीति बनाने का पर्याप्त समय मिल गया है। इसीलिए पार्टी ने सभी पहलुओं पर विचार करते हुए चुनाव संचालन समिति की बैठकों के जरिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान

इस अवसर पर एक और सवाल पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान रखा जा रहा है। आने वाले चुनाव में इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत भारतीय जनता पार्टी को फिर से सफलता दिलाने का काम करकेगी।