
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन।
1857 की क्रांति से झांसी का नाम पूरे विश्व में विख्यात है। मध्य भारत में होने की वजह से अंग्रेजों ने यहां रेलवे की स्थापना करवाई थी। और स्टेशन का नाम झांसी रेलवे स्टेशन रखा गया था। समय और राजनीति के चलते नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया गया। और झांसी नाम को पूरी तरह से हटा दिया गया। जन आक्रोश के चलते एक बार फिर नाम बदल दिया गया है।
अब ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी’ होगा नाम
31 दिसंबर 2021 को रेलवे स्टेशन का नाम झांसी से बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया गया था। नाम बदलने के साथ ही टिकटों में तब्दीली आ गई। JHS की जगह VGLB प्रिंट होकर आने लगे थे। इससे झांसी रेलवे स्टेशन की पहचान छिप गई थी। यात्री कंफ्यूज होने लगे थे। झांसी के लोगों में भी नाम को लेकर आक्रोश था। लगातार मांग उठ रही थी कि झांसी का नाम भी जोड़ा जाए। 15 महीने बाद अब एक बार फिर परिवर्तन हुआ है। और रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी कर दिया गया है।
बदल जाएगा कोड
जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह जानकारी देते हुए बताते हैं कि अब स्टेशन का नाम आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। एक से दो दिन में टिकटों पर VGLJ प्रिंट होकर आने लगेगा। सभी दस्तावेज में अब यही कोड इस्तेमाल होगा।
Published on:
01 Apr 2023 06:31 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
