
झांसी में दिन भर रहेगा ठंड का एहसास।
Jhansi weather update: यूपी के झांसी में सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह 4 बजे झांसी का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। दिन में आसमान खुला रहेगा। हल्की धूप निकलेगी लेकिन लोगों को ठंड का एहसास होता रहेगा। शाम होते ही एक बार फिर ठंड बढ़ जाएगी और रात में पारा दोबारा गिर जाएगा।
सोमवार को 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
झांसी में सोमवार को तड़के सुबह 4 बजे 13 डिग्री तापमान रहा। इसके बाद सुबह 5 बजे 12 डिग्री सेल्सियस हो गया था। आसमान में धूप खिलते ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी दोपहर तक 24 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। रात में एक बार फिर तापमान गिरेगा। रात 9 बजे के आसपास 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और 12 बजे के बाद एक बार फिर 13 डिग्री के आसपास आ जाएगा।
आसमान रहेगा साफ
रविवार को सुबह झांसी के बड़े हिस्से में कोहरा पड़ा था। सोमवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दिन में हल्की धूप खिलेगी। और हवाओं की रफ्तार काफी धीमी रहने का पूर्वानुमान है।
Published on:
11 Dec 2023 06:26 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
