6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 6 महीने बाद पत्नी की मौत, मोबाइल पर बात करने को लेकर पति से होता था झगड़ा, ससुराल वालों पर लगे ये आरोप

Jhansi News: शक्की पति से त्रस्त पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत, 6 माह पहले हुई थी शादी। मोबाइल फोन पर नहीं करने देता था बात। सोने की चेन की मांग को लेकर हत्या का आरोप।

2 min read
Google source verification
a4

रागनी पटेल की फाइल फोटो।

Jhansi News: शादी को 6 माह हुए थे और विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत हो गयी। ससुराल वाले फाँसी लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं, तो वहीं मायके वालों ने पति पर शक्की होने और सोने की चेक की डिमांड पूरी नहीं करने पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया।


ये है पूरा मामला

थाना टहरौली क्षेत्र के ग्राम तेंदुवा निवासी रागनी पटेल (20) की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में फरवरी 2023 में ग्राम बघेरा निवासी भूपेन्द्र पटेल उर्फ गोलू से हुई थी। रागनी की बीती शाम को संदिग्ध मौत हो गयी। मृतका के चाचा जितेन्द्र पटेल ने बताया कि शादी के बाद से ही पति परेशान करने लगा। वह शक करता था। वॉट्सऐप समेत अन्य सोशल मीडिया ऐप मोबाइल से हटा दिए थे। मोबाइल फोन से किसी से बात नहीं करने देता था और अपने कब्जे में रखता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। रागिनी जब कभी अगर अपनी माँ से मोबाइल फोन पर बात करती थी, तो वह अपने सामने कराता था। मां अजय देवी ने बताया कि रक्षाबंधन पर मायके आयी थी और वापस ससुराल चली गई थी।

सोने की चेन की कर रहे थे डिमांड

ससुराल वाले सोने की चेन की मांग कर रहे थे। चाचा जितेन्द्र ने बताया कि बीते रोज दोपहर को रागिनी ने माँ और बड़ी बहन प्रियंका से बात की थी। वह उदास थी और मायके बुलाने की बात कह रही थी। इसके बाद शाम को उसके ससुर ने फोन करके बताया कि रागिनी ने फांसी लगा ली। इस पर वह लोग तेंदुवा पहुंचे, तो वहां पर रागिनी का शव नहीं था। कमरे के अन्दर उसकी चूड़ी टूटी पड़ी थीं। मेडिकल कॉलिज में रागिनी का शव मिला। आरोप लगाया कि सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने रागिनी की हत्या कर दी।