1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवामणी में प्रसाद लेकर लौट रही महिला व बालिकाओं को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, नौ घायल

गांव की महिलाएं व बालिकाएं प्रसाद ग्रहण करने के बाद पैदल सड़क किनारे-किनारे अपने घर लौट रही थी कि इसी दौरान तेज गति से आई बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कई बालिकाएं उछलकर कार के शीशे पर जा गिरी तो कई सड़क पर गिर गई।

less than 1 minute read
Google source verification
road accident in jhunjhunu

झुंझुनूं. मंडावा थानाक्षेत्र के गांव जवाहरपुरा में मंगलवार रात शिव मंदिर में सवामणी का प्रसाद लेकर पैदल घर लौट रही महिलाएं और बालिकाओं को बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाएं व सात बालिकाएं घायल हो गई। घायलों को निजी वाहनों से राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार जवाहरपुरा गांव के शिव मंदिर में सवामणी का कार्यक्रम था। जहां पर गांव की महिलाएं व बालिकाएं प्रसाद ग्रहण करने के बाद पैदल सड़क किनारे-किनारे अपने घर लौट रही थी कि इसी दौरान तेज गति से आई बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कई बालिकाएं उछलकर कार के शीशे पर जा गिरी तो कई सड़क पर गिर गई। टक्कर से गांव की 42 वर्षीय महिला रुक्मणी पत्नी रामकुमार, 40 वर्षीय मंजू देवी पत्नी महेंद्रसिंह, बालिका 18 वर्षीय किरण शर्मा, ललिता शर्मा, ज्योति शर्मा, खुशी शर्मा, 13 वर्षीय ऋतिका शर्मा व अनवी शर्मा तथा मीनू पुत्री महेंद्र घायल हो गई। जिन्हें निजी वाहनों से बीडीके अस्पताल लाया गया। जहां पर महिलाओं और बालिकाओं का उपचार शुरू किया गया।