
BITS PROTEST
झुंझनू ।
हर तरफ फीस में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। विश्व में बेहतर शिक्षा प्रबंध को लेकर रविवार को बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी एण्ड साइंस (बिट्स) पिलानी कैम्पस में फीस वृद्धि मामले में विद्यार्थियों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस बार BITS पिलानी, गोवा और हैदराबाद के स्टूडेंट्स ने फ़ीस विरोध पर अपनी आवाज़ ख़ुद बुलंद की। विद्यार्थियों ने संस्था द्वारा फीस में की गई बढ़ोतरी के बाद फीस कम करने की मांग को लेकर विरोध किया गया।
विरोध प्रदर्शन इतना ज्यादा बड़ा रुप ले लेगा ये बिट्स प्रशासन ने सोचा भी नहीं था। कैम्पस के करीब 1,200 छात्रों ने इस विरोध में भाग लिया। बताया जा रहा है कि कैम्पस हर साल फीस में 15% की वृद्धि की जाती है, जो अघोषित होती है। मिली जानकारी के अनुसार इस साल कैंपस प्रबंधन करीब 22 प्रतिशत फीस बढ़ाने जा रहा है, जो अनुचित है। इसी फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्र सुबह करीब 11 बजे विद्यार्थी अपने कमरों से बाहर निकल कर गांधी स्टेच्यू के पास में एकत्र हुए और विभिन्न मार्गों से होते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर तथा नारेबाजी करते हुए फीस बढ़ोत्तरी का जमकर विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी बाद में संस्थान के सभागार में एकत्र हुए तथा बिट्स निदेशक से फीस कम करने को लेकर वार्ता की मांग की। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों से वार्ता करने के लिए संस्थान निदेशक डा. एके सरकार, रजिस्ट्रार शिवासुब्रह्मणयम, चीफ वार्डन शिब आशीष चौधरी, डीन कुमार सचदेवा प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के पास पहुंचे।
इस दौरान संस्थान निदेशक डा. एके सरकार ने विद्यार्थियों को बिट्स संस्थान की ओर से बढ़ाई गई फीस को अन्य जगहों से तुलना की और फीस वृद्धि को सही ठहराया। करीब एक घंटे तक संस्थान निदेशक और विरोध करते विद्यार्थियों में बात हुई लेकिन सहमति नहीं बनी। कैंपस प्रशासन ने फीस में वृद्धि के विषय में विचार विमर्श करने के लिए थोड़ा समय मांगा है। इस दौरान रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों में हैदराबाद, गोवा और पिलानी के तीनों परिसरों के छात्रों ने भाग लेकर विरोध दर्ज में शामिल थे।
छात्र ट्वीट कर के भी दर्ज कर रहे है विरोध दर्ज
फीस वृद्धि को लेकर कैंपस के छात्र सोशल मीडिया पर भी विरोध दर्ज कर रहे हैं। बहुत से छात्रों ने ट्वीट कर विरोध दर्ज किया और फीस वृद्धि की बात भी कही।
Published on:
7 May 2018, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.