गहलोत की खुद की गारंटी नहीं थी, वे क्या गारंटी देते
भजनलाल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उनकी तो खुद की गारंटी नहीं थी, वे क्या गारंटी देेते। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कमलनाथ मुख्यमंत्री थे, वहां से पानी क्यों नहीं लाए? कई सालाें तक राजस्थान, केन्द्र व हरियाणा में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कांग्रेस पानी नहीं ला सकी। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का नाम लिए बिना कहा कि जिन्होंने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है, उसे नहीं बख्शेंगे।