
murder pic
Rajasthan Big News: अवैध संबधों का एक बार फिर से वही हाल हुआ है। एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, कुछ लोग जेल चले गए, परिवार के बाकि बचे लोग बर्बादी की कगार पर आ गए है। मामला झुझुनूं जिले के पचेरी कलां थाना इलाके का है। भालोठ गांव में रहने वाले रिटायर पोस्ट मास्टर की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। हत्या एक अप्रेल को की गई थी। सामने आ रहा है कि इस हत्याकांड की मास्टर माइंड बहू थी, उसे अरेस्ट कर लिया गया है। साथ देने वाले दो साथियों को पकड़ा गया है, अभी कुछ लोग हाथ आना बाकी है। लेकिन हत्याकांड चौंकाने वाला है। क्योंकि जानकारी में सामने आया है कि बहू और ससुर के बीच अवैध संबध इस हत्याकांड के पीछे की मुख्य वजह हैं।
दरअसल भालोठ गांव में रहने वाले भानाराम की एक अप्रेल को बिस्तर पर लाश मिली थी। परिवार का दावा था कि सिर में गोली मारी गई है बेहद नजदीक से। पुलिस ने जांच शुरू की तो पहला शक बहू पर ही चला गया। बहू से पूछताछ में सामने आया कि बहू और ससुर के संबध थे करीब पच्चीस साल से।
इस बीच कुछ महीनों पहले बहू का हरियाणा में रहने वाले महेन्द्र से संपर्क हो गया। दोनो में प्रेम हो गया और फिर बहू हरियाणा भी जाने लगी। इस बीच महेन्द्र वापसी में मंजू को उसके गांव तक छोड़ने आता। इसका पता कुछ दिन पहले ससुर भानाराम को लग गया तो ससुर ने विरोध किया। उसने अपनी बहू को हर महीने खर्चे के रुपए देना बंद कर दिया। इसका जिक्र बहू ने अपने प्रेमी महेन्द्र से किया तो दोनो ने मिलकर ससुर को ही ठिकाने लगा दिया। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के लिए हरियाणा से शूटर बुलाए गए और उसके बाद सिर में गोली मारकर हत्या करा दी गई। इस घटना के खुलासे के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर यह सब कैसे संभव है......।
Published on:
13 Apr 2024 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
