29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस कलक्टर के ​खिलाफ कर्मचारियों ने खोल दिया मोर्चा, जानें क्या है कारण

पहले पेेंशन मांगने पर एक बुजुर्ग को जेल भेजने का मामला सुर्खियों में रहा था। इस मामले में भी किरकिरी हुई थी।

2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

झुंझुनूं में कलक्टर के सामने विरोध दर्ज कराते कर्मचारी।

राजस्थान में झुंझुनूं जिले के अनेक कर्मचारियों ने जिला कलक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कलक्टर के आदेश को लेकर राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी व राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के पदाधिकारी आमने-सामने हो गए हैं। वहीं जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने अब बिसाऊ तहसीलदार का चार्ज वहां के नायब तहसीलदार पवन मीणा को सौंप दिया है।राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र सिंह से बिसाऊ तहसीलदार का चार्ज वापस लेने का गुरुवार को विरोध किया। जिले भर के करीब 200 कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर रहे।

प्रदेश कार्यकार्यकारिणी सदस्य राजेश बजाड़ ने बताया कि जिला कलक्टर ने राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के दबाव में आकर तहसीलदार का चार्ज वापस लिया है, जो नियमों के खिलाफ है। जबकी जिला कलक्टर ने पहले कहा था कि चार्ज नियमानुसार दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी रैली में जिले के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर भाग लेंगे। अपनी मांग से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करवाकर प्रदेशव्यापी रणनीति बनाकर आन्दोलन किया जाएगा।

कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।

प्रवक्ता विपिन चौधरी ने बताया कि जब तक जिला कलक्टर आदेश वापस नहीं लेंगे तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष तेजपाल भाटिया ने बताया कि जिला कलक्टर ने राज्य सरकार से मार्गदर्शन प्राप्त कर आदेश जारी करते तो कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन राजस्व सेवा परिषद के दबाव में आकर चार्ज हटाया है जो नियम के खिलाफ है।

कार्य का बहिष्कार करने वालों में कमलेश चेजारा, राजेश बजाड, अशोक शर्मा, राकेश पूनियां, सुनीता थाकन, नविद खान, विपिन चौधरी, राकेश सैनी, प्रदीप चाहर, अनिल राहड़, इमरान, शाकिब हुसैन, उमर इकबाल, इरफान, योगेश धूपिया, रोहिताश मीणा, कर्मवीर खींचड़, तन्य सिंह, अनिता देवी, प्रेम देवी, शुभम सैनी, सुमन मीणा, विनोद मीणा, अकरम, अरविन्द, आलम शेर, राजेश देग, अशोक डांगी, ओमप्रकाश मीणा, विवेक सारण, सुरेश, अनिल खींचड़, मनोज कुमार, सुनील कुमार व अन्य शामिल थे।

जानें क्या है पूरा मामला

जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर बिसाऊ तहसीलदार का चार्ज कलक्ट्रेट के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सौंप दिया। बुधवार को राजस्थान राजस्व सेवा परिषद ने सुरेन्द्र सिंह को चार्ज देने का विरोध किया और सामूहिक हड़ताल पर जाने की चेतावनी जारी कर दी। इसके बाद रात दस बजे कलक्टर ने आदेश जारी कर सुरेन्द्र सिंह से चार्ज वापस ले लिया। अब राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह से चार्ज वापस लेने का विरोध कर रहे हैं।

विपक्ष को मिला दूसरा मुद्दा

वहीं विपक्ष को अधिकारियों ने एक और मुद्दा दे दिया है। पहले पेेंशन मांगने पर एक बुजुर्ग को जेल भेजने का मामला सुर्खियों में रहा था। इस मामले में भी सरकार की किरकिरी हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर सवाल उठाए थे। अब फिर एक और मुद्दा मिल गया है।