
rape
झुंझुनूं। यहां क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की बेटी से बलात्कार करने वाला पिता इतना गिर चुका था कि वह खुद तो मासूम के साथ सम्बन्ध बनाता ही गांव के दूसरे लोगों को बुलाकर अपने सामने बेटी का देह शोषण करवाता।
फिलहाल पीड़ित मासूम को बाल कल्याण समिति की निगरानी में रखा गया है। मामले में शामिल गांव के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि दूसरे की तलाश में टीम का गठन किया गया है। पीड़िता का पिता घटना सामने आने के बाद से ही पुलिस हिरासत में है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी मां से तलाक के बाद पिता की गंदी हरकतें लगातार बढ़ती गई। शराब के नशे में आए दिन बलात्कार करता। गांव के लोगों को भी घर बुलाकर देह शोषण करवाता। इस दौरान वो स्वयं वहां मौजूद रहता था।
चार बार भागने का प्रयास
पीड़िता ने बताया कि पिता के व दूसरों से रोज बेइज्जत होने पर कई बार आत्महत्या करने का भी मानस बनाया। जिल्लत से बचने के लिए उसने घर से करीब चार बार भागने का प्रयास किया, लेकिन जब-जब वह घर से भागी लोगों ने पकड़कर उसे पिता के सुपुर्द कर दिया।
पकड़ जाने के बाद पिता की हैवानियत और अधिक बढ़ जाती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है, लेकिन उसे तकनीकी ज्ञान है। वह कम्प्यूटर-लेपटॉप आसानी से चला लेता है। इसके अलावा अंग्रेजी सहित कुछ भाषाओं की भी उसे जानकारी है।
ये खबरें भी पढ़ें
Updated on:
09 Jun 2019 11:04 am
Published on:
09 Jun 2019 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
