
बाहूबली 2 की अवंतिका का नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया पीछा
झुंझुनूं. कमरूरदीन शाह की दरगाह में गुरुवार को दिनभर लाइट, कैमरा और एक्शन की गूंज सुनाई दी। मौका था हिंदी फिल्म बोले चूडिय़ां की शूटिंग का। भीड़ के बीच अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (बाहूबली 2 की अवंतिका) दरगाह जाती है।इसी दौरान अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जयपुर नंबर की एक मोटरसाइकिल लेकर उनका पीछा करते हैं। तमन्ना भाटिया दरगाह के अंदर चली जाती हैं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी दरगाह के मुख्य दरवाजे पर ठहर जाते हैं। ये दृश्य काफी बार फिल्माया गया। शाम को कव्वाली के दृश्य फिल्माए गए। दरगाह में जब फिल्म की शूटिंग की जानकारी मिली तो धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। भीड़ को देखते हुए शूटिंग में किसी प्रकार का खलल नहीं हो, इसलिए पुलिस को बुलाना पड़ा। हिन्दी फिल्म बोले चूडिय़ां की शूटिंग का शुभारंभ गुरुवार शाम को किया गया। फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित है। इससे पहले मंडावा के नजदीकी गांव दीनवा में अभिनेता सिद्दकी व राजपाल ने शूटिंग के दौरान एक साधारण परिवार के सदस्य के रूप में कई दृश्य फिल्माए गए थे। फिल्म के मुख्य अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी व मुख्य अभिनेत्री तमन्ना भाटिया हैं। फिल्म निर्माता निदेशक शमश सिद्दकी हैं। कॉमेडीयन की भूमिका में राजपाल यादव हैं।
Published on:
08 Aug 2019 11:27 pm
