6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के एक माह में ही उजड़ा युवती का सुहाग, नहीं उतरी थी हाथों की मेहंदी, घर में मचा कोहराम

देवेंद्र सिंह के पिता रेलवे में कार्यरत थे। उनकी कुछ साल पहले सडक़ हादसे में मौत हो गई। पिता की जगह देवेंद्र को अनुकंपा पर नियुक्ती मिली। वह नवलगढ़ में कार्यरत था। पिछले महीने 30 मार्च को उसकी शादी हुई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu_news.png

चिड़ावा। रेलवे स्टेशन के पास डांगर रोड पर स्टेशन की ढाणी निवासी युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की 28 दिन पहले ही शादी हुई थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार रेलवे कर्मचारी देवेंद्र सिंह रात करीब साढ़े 11 बजे खाना खाकर छत पर बने कमरे में सोया था।

सुबह परिजन ने देखा तो वह फंदे पर झूलता मिला। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। आस-पड़ौस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक के चाचा मगन सिंह ने मर्ग दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें : गर्भवती पत्नी से मिलकर लौट रहे पति की हादसे में मौत, खबर सुनकर पत्नी हुई बेहोश

अनुकम्पा पर लगा था रेलवे में:
देवेंद्र सिंह के पिता रेलवे में कार्यरत थे। उनकी कुछ साल पहले सडक़ हादसे में मौत हो गई। पिता की जगह देवेंद्र को अनुकंपा पर नियुक्ती मिली। वह नवलगढ़ में कार्यरत था। पिछले महीने 30 मार्च को उसकी शादी हुई थी। घर में किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें : बड़े भाई की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि छोटे भाई ने भी तोड़ा दम

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग