11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव मैरेज की, कोल ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई, फिर नशे में गला घोंटकर मारने की कोशिश

झुंझुनूं. शहर के छैला नगर में एक युवक ने पहले तव मैरेज किया फिर आए दिन पत्नी के साथ झगड़ा करता था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी गई जिससे उसे नींद आने लगी। इसके बाद पति ने जान से मारने की नियत से प्रेस के तार से उसका गला घोंट कर उसे मारने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में जयपुर के लिए रेफर किया गया है।

2 min read
Google source verification
husband_try_to_kill_his_wife_by_mixing_alcohol_in_cold_drink_jhunjhunu_news.jpg

शहर के छैला नगर में एक युवक ने पहले तव मैरेज किया फिर आए दिन पत्नी के साथ झगड़ा करता था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी गई जिससे उसे नींद आने लगी। इसके बाद पति ने जान से मारने की नियत से प्रेस के तार से उसका गला घोंट कर उसे मारने की कोशिश की।उसने हो-हल्ला करके अपनी जान बचाई। घटना शनिवार रात दो बजे बाद की बताई जा रही है। महिला को गंभीर हालत में जयपुर के लिए रेफर किया गया है।

लव मैरेज किया और फिर...

बगड़ रोड निवासी मीनू और छैला नगर निवासी रविकांत सैनी की 2012 में लव मैरिज हुई थी। उनके दो बेटी हैं। शनिवार को वह बगड़ रोड स्थित मायके आई हुई थीं। पति के बुलाने पर वह खाना लेकर छैला नगर गई। वहां वह शराब पीने लग गया और कोल्ड ड्रिंक में उसे भी शराब मिलाकर पिला दी। बाद में तार से गला घोंटकर मारने की कोशिश की। इस पर उसने अपनी बहन अमिता और श्वेता को मैसेज किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों की हैं दो बेटियां

रवि और मीनू के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 11 साल की और दूसरी बेटी 8 साल की है।कोतवाली थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि महिला मीनू के अनुसार रविकांत शादी के बाद से ही उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करता है। रविकांत मुंबई की एक इंजीनियरिंग कंपनी में काम करता है।

पहले महिला थाने में दी थी रिपोर्ट

रिपोर्ट में बताया है कि शादी के बाद से ही उसका पति मारपीट करता आ रहा है।। इस संबंध में महिला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसके बाद दोनों के बीच समझाइश की गई और थोड़े दिन साथ रहने के बाद फिर से मारपीट और परेशान करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें : जमीन खरीदना है तो सही समय आ चुका है, अब जमीनों के पंजीकरण दोगुने रफ्तार से बढ़ेंगे

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग