17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: गांव में बेटी के आगमन पर जश्न, आधा घंटे तक बरसाए फूल, पिता आईएएस और मां है आईपीएस

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के लांबा गांव के एक परिवार ने बेटी के आगमन पर तीन दिन जश्न मनाकर बेटी बचाओ का संदेश दिया जा रहा है। बेटी जन्मोत्सव के कार्यक्रम में लांबा गांव ही नहीं बल्कि आस-पड़ौस के गांवों के लोग भी शामिल हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
beti bachao beti padhao jhunjhunu

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के लांबा गांव के एक परिवार ने बेटी के आगमन पर तीन दिन जश्न मनाकर बेटी बचाओ का संदेश दिया जा रहा है। बेटी जन्मोत्सव के कार्यक्रम में लांबा गांव ही नहीं बल्कि आस-पड़ौस के गांवों के लोग भी शामिल हो रहे हैं। परिवार वालों ने बताया कि बेटों की तरह कुआं पूजन भी करवाया जाएगा। अगले तीन दिन तक बेटी के जन्म पर जश्न मनाया जाएगा ताकि बेटियों के प्रति लोगों की सोच बदले।

बग्गी में लाए घर तक

लांबा निवासी महाराष्ट्र कैडर के आईएएस जितेंद्र डूडी की पत्नी आईपीएस आंचल दलाल ने 14 अप्रेल को दिल्ली में बेटी को जन्म दिया। दोनों बेटी को लेकर गुरुवार देर रात गांव पहुंचे तो गांव में प्रवेश करते ही करीब आधे घंटे तक फूलों की बारिश कर बेटी का गांव में स्वागत किया गया। इसके बाद फूल और रोशनी से सजी-धजी बग्घी पर माता-पिता को बेटी के साथ बैठाया गया और डीजे की धुन पर नाचते गाते उन्हें घर तक लाया गया।

हजारों लोगों को दावत दी गई

यहां गांव की महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए। आईएएस डूडी की माता और चिड़ावा प्रधान इंद्रा डूडी ने बताया कि दो दिन तक सामवेद हवन होगा। इसके बाद तीसरे दिन कुआं पूजन और मूंडन का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं हजारों लोगों को दावत दी गई है। उन्होंने कहा कि यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि बेटियां दो घरों मायका और ससुराल का संभालती है। इसलिए लड़कियों का कोई मुकाबला नहीं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की ऐसी सीट जहां से 4 बार पिता और 2 बार पुत्र रह चुके हैं विधायक, भाजपा ने इस बार भागचंद टांकड़ा को दिया है टिकट

यह भी पढ़ें : विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने उछाली बुजुर्ग की पगड़ी, वीडियो वायरल, सियासत शुरू